फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Socialist ambulances Completion of two years of service

समाजवादी एंबुलेंस सेवा के दो वर्ष पूरे

Wed, 14 Jan 2015 06:30 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 14 Jan 2015 06:30 PM IST
विज्ञापन
Socialist ambulances Completion of two years of service
समाजवादी स्वास्थ्य सेवा के जिले में दो वर्ष पूरे हो गए है। दो वर्ष में समाजवादी एंबुलेंस सेवा से हजारों मरीजों को आपात सेवाएं मिली। साथ ही इससे हजारों लोगों को जान बचाने में स्वास्थ्य विभाग को सफलता मिली। दो वर्ष पूरे होने पर स्वास्थ्य विभाग ने कार्यक्रम की समीक्षा की।
विज्ञापन

समाजवादी एंबुलेंस सेवा के प्रभारी आकाश तिवारी ने बताया कि समाजवादी एंबुलेंस सेवा की शुरुआत जिले में 13 जनवरी 2013 में हुई थी। इस सेवा का उद्घाटन तत्कालीन डीएम मनीष चौहान ने किया था। दो वर्ष में एंबुलेंस सेवा ने पेट दर्द के 2,230, हृदयाघात के 597, बुखार के 1,131, प्रसव के 39,005, सांस रोगियों के 1,031, दुर्घटना के 4,000, बेहोशी के 1,594 एवं 6,185 अन्य मरीजों को आपात स्थिति में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इतना ही नहीं 1,482 मौके पर हुए प्रसव में टेक्नीशियन ने प्राथमिक उपचार किया तथा 430 सफल प्रसव एंबुलेंस में कराए गए। आकाश तिवारी ने बताया दो वर्ष पूरे होने पर सभी कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया गया तथा मानव सेवा का संकल्प दिलाया गया। उन्होंने बताया इस समय जिले में समाजवादी एंबुलेंस सेवा की 17 एंबुलेंस काम कर रही हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed