{"_id":"680fbf99fbaba3c9030fd35c","slug":"so-neemgaon-was-removed-for-negligence-in-robbery-case-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-144578-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: लूट के मामले में लापरवाही बरतने पर एसओ नीमगांव हटाईं गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: लूट के मामले में लापरवाही बरतने पर एसओ नीमगांव हटाईं गईं
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बीते शनिवार को थाना नीमगांव के सिकंद्राबाद चौकी क्षेत्र में हुई लूट के मामले में लापरवाही बरतने को लेकर एसपी ने एसओ पर कार्रवाई की है। एसओ को थाने से हटाकर पुलिस कार्यालय में बने परामर्श केंद्र से संबद्ध कर दिया है। नीमगांव में अभी नए एसओ की तैनाती नहीं की गई है।
क्षेत्र में बढ़ रहे अपराधों को लेकर कई बार एसपी संकल्प शर्मा ने एसओ सुनीता कुशवाहा से जवाब-तलब करते हुए कार्यशैली में बदलाव लाने के निर्देश दिए, बावजूद इसके उनके कार्य में कोई बदलाव नहीं आया। उधर, तीन दिन पहले यानी शनिवार को क्षेत्र में चार लाख से अधिक की लूट के मामले में भी कई स्तर पर लापरवाही देखी गई।
सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने पीड़ित पर दबाव बनाकर तहरीर बदलवाते हुए रुपयों से भरा बैग चोरी होने की बात दर्शाई। एसपी ने घटना के बाद गुप्त जांच कराई, इसके बाद सोमवार को एसपी ने कार्रवाई करते हुए एसओ सुनीता कुशवाहा को थाना नीमगांव एसओ के पद से हटाकर एसपी कार्यालय में बने परामर्श केंद्र में संबद्ध कर दिया गया।