{"_id":"69e3e14952dc5045a90a1dbd","slug":"smart-meters-were-also-defeated-fir-was-lodged-against-four-people-for-electricity-theft-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-173190-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: स्मार्ट मीटर को भी दी मात, बिजली चोरी में चार पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: स्मार्ट मीटर को भी दी मात, बिजली चोरी में चार पर एफआईआर
Sun, 19 Apr 2026 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
महेवागंज में बिजली चेकिंग करता प्रवर्तन दल। संवाद
महेवागंज। विद्युत प्रवर्तन दल (विजिलेंस) ने शनिवार तड़के शहर से सटे दलालनपुरवा और ललितानगर में चेकिंग अभियान चलाकर स्मार्ट मीटर से बाइपास कर बिजली चोरी करते चार उपभोक्ताओं को पकड़ा।
प्रभारी निरीक्षक विजिलेंस बच्चू सिंह ने बताया कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं में शामिल कुछ बड़े बकायेदारों की विभागीय सूची के आधार पर यह कार्रवाई की गई। सुबह गढ़ी उपकेंद्र के जेई और प्रवर्तन टीम ने दलालनपुरवा में चेकिंग की।
जांच के दौरान दलालनपुरवा में तीन और ललितानगर में एक घर में स्मार्ट मीटर से बाइपास कर बिजली चोरी होती पाई गई। जेई प्रवर्तन संत कुमार ने बताया कि सभी चार उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस अभियान में प्रभारी जेई संदीप कुमार, योगेश कुमार समेत कई विद्युत कर्मचारी मौजूद रहे।