फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Smart meters converted to prepaid, now recharged like phones

Lakhimpur Kheri News: प्रीपेड में बदले स्मार्ट मीटर, अब फोन की तरह कराना होगा रिचार्ज

Tue, 21 Oct 2025 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 21 Oct 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Smart meters converted to prepaid, now recharged like phones
पवन कुमार
लखीमपुर खीरी। जिले में लगे स्मार्ट मीटर अब प्रीपेड में बदल दिए गए हैं। विद्युत निगम के उपभोक्ताओं को अब मोबाइल फोन की तरह बिजली इस्तेमाल करने से पहले रिचार्ज कराना होगा। अगर ऐसा नहीं किया तो घर की बत्ती स्वत: ही कट जाएगी।
विज्ञापन

लखीमपुर सर्किल में करीब 3.25 लाख विद्युत उपभोक्ता हैं। प्रत्येक के घर में स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं। अब तक 37 हजार घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इनमें लखीमपुर शहर के 10 हजार उपभोक्ता शामिल है, जिन्हें सीधे पावर कॉरपोरेशन से प्रीपेड में बदला जा रहा है। कुछ दिन पहले फोन में मैसेज आने पर उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन

बिजली उपयोग को नियंत्रित करने, खर्च में पारदर्शिता लाने और राजस्व संग्रह को बेहतर बनाने के लिए यह व्यवस्था की गई है, जो अब उपभोक्ताओं के लिए परेशानी बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जागरूक और शिक्षित उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर प्रीपेड होने की जानकारी उनके मोबाइल फोन पर मैसेज आने से हो गई, लेकिन अब भी हजारों ऐसे उपभोक्ता हैं, जिनको कुछ भी पता नहीं। जनपद में इसके लिए कोई जागरूकता अभियान भी नहीं चलाया जा रहा है। इधर, जैसे-जैसे घरों में स्मार्ट मीटर लगते जाएंगे, वैसे-वैसे मीटर रीडरों का काम खत्म हो जाएगा। संवाद

--------------
बिल अधिक आने की भी शिकायतें
-जनपद के काफी उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर पर सवाल उठाए हैं। उपभोक्ताओं ने कहा कि यह स्मार्ट मीटर काफी तेज चलते हैं। 20 से 25 प्रतिशत अधिक बिल आ रहा है। सुआगाड़ा निवासी अखिलेश ने कहा कि सामान्य मीटर में 500 से 600 तक बिल आता था, जबकि स्मार्ट मीटर लगने के बाद एक हजार के ऊपर बिल आने लगे। सुआगाड़ा के ही शिवांशु ने बताया कि उनके यहां भी अधिक बिल आ रहा है। ऐसे हजारों उपभोक्ता हैं, जिनको अधिक बिल आने की शिकायत है।
-------------------


स्मार्ट मीटर प्रीपेड होने की जानकारी नहीं है। घर में जब से स्मार्ट मीटर लगा है, तब से बिल अधिक आ रहा है। पहले दो हजार से ढ़ाई हजार आता था, जो अब तीन से साढ़े तीन हजार होने लगा है।
अमित प्रजापति, मोहल्ला दुर्गापुरम

घर में जब से स्मार्ट मीटर लगा है, तब से अधिक बिल आ रहा है। पहले घर का खर्च 700 से 800 रुपये था, लेकिन अब 1200 से 1500 रुपये का बिल आ रहा है। स्मार्ट मीटर प्रीपेड होने की जानकारी नहीं है।
-पवन कुमार, सुआगाड़ा
--------------

तीन माह पहले स्मार्ट मीटर लगा था, तब से बिल अधिक आ रहा है। मीटर प्रीपेड होने की जानकारी भी नहीं है और न ही किसी ने इसके बारे बताया। कैसे रिचार्ज करना होगा, यह भी पता नहीं है।

-मुकेश वर्मा, लाहौरी नगर
---------------

क्या बोले जिम्मेदार
लखीमपुर डिविजन के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि शहर के 10 हजार उपभोक्ताओं के मीटर प्रीपेड हो गए हैं, जो अब मोबाइल फोन की तरह रिचार्ज करने होंगे। मीटर के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि अब तक 37 हजार से अधिक स्मार्ट लग चुके हैं। यह सीधे पावर कॉरपोरेशन से प्रीपेड हो रहे हैं। यहां से कोई भी नियंत्रण नहीं है। अधिक बिल आने की बात गलत है। कई बार जांच कराई जा चुकी है। किसी को लगता है बिल अधिक आ रहा है तो प्रार्थनापत्र दे सकता है।

पवन कुमार

पवन कुमार

पवन कुमार

पवन कुमार

पवन कुमार

पवन कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed