{"_id":"66c90832f6300e172a04f2f4","slug":"slowness-in-construction-agency-reprimanded-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-127558-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: निर्माण में सुस्ती... एजेंसी को लगी फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: निर्माण में सुस्ती... एजेंसी को लगी फटकार
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने शुक्रवार को निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के अस्पताल ब्लॉक और ट्रांजिट हॉस्टल निर्माण कार्य का निरीक्षण कर प्रगति जानी। निर्माण धीमा होने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए निर्माण एजेंसी के अफसरों की फटकार लगाई। चेताया कि कार्यों में लेटलतीफी पर जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने सबसे पहले अस्पताल ब्लॉक परिसर देखा और कार्य व गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली। व्यू कटर थ्री-डी मॉडल से मेडिकल कॉलेज की संरचना समझी। प्रथम तल पर निर्मित वार्ड रूम की लंबाई-चौड़ाई एवं ऊंचाई मापकर क्रॉस चेक किया। नक्शे से फ्लोर प्लान भी देखा। कार्यदाई संस्था पीडब्लूडी निर्माण खंड प्रथम लखनऊ के ईई ने बताया कि अस्पताल ब्लॉक का 58.98 प्रतिशत काम हुआ है।
डीएम ने कहा कि डेढ़ वर्ष में 58.98 प्रतिशत काम हुआ है तो नवंबर तक कार्य को कैसे पूरा कराएंगे। विशेष प्रयास कर निर्माण कार्य मिशन मोड में तय समय में हर हाल में पूरा कराएं। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता, सीएमएस डॉ. ज्योति मल्होत्रा, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड प्रथम पीडब्लूडी लखनऊ के ईई अशोक कुमार, प्रोजेक्ट इंजीनियर डीडीएफ अनिरुद्ध मौर्य, प्रोजेक्ट मैनेजर एनकेजी इंफ्रा पवन पांडे, ईई अनिल कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
जांच के लिए भरवाया निर्माण सामग्री का सैंपल, ठेकेदार पर लगाई पेनाल्टी
डीएम ने ट्रांजिट हॉस्टल निर्माण कार्य देखा। निर्माण में लगाई जा रही सीमेंट, ईंट आदि निर्माण सामग्री का सैंपल भरवाया। डीएम ने पाया कि 16 आवासों (तृतीय तल) के स्लैब का कार्य पूर्ण हैं। चुनाई, प्लास्टर, खिड़की और फर्श का कार्य चल रहा है। भवन के सभी तलों के आंतरिक सतहों के प्लास्टर का कार्य पूर्ण एवं बाहरी साइड की प्लास्टर का प्रगति है। भवन के तलों पर वाल पुट्टी का कार्य, दरवाजे, खिड़कियों का कार्य प्रगति में है। कार्य में विलंब करने के लिए ठेकेदार के अनुबंध पर तीन लाख की एलडी के रूप में पेनाल्टी लगाई। डीएम ने कार्यदायी संस्था को 15 अक्टूबर तक कार्य पूरा कराकर हैंडओवर करने के निर्देश दिए। पीडब्लूडी के ईई केके झा ने बताया कि ट्रांजिट हॉस्टल 2.34 करोड़ का बजट स्वीकृत है। परियोजना की शुरुआत 27 अगस्त 2021 में हुई थी। भवन में जी प्लस तीन कुल 16 आवास स्वीकृत हैं।