फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Slow construction of the drain made trouble for the local people

नाला निर्माण की धीमी गति बनी मोहल्लेवालों के लिए मुसीबत

Sat, 04 Jul 2020 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 12:58 AM IST
विज्ञापन
Slow construction of the drain made trouble for the local people
जलराव से स्कूटी लेकर निकलती युवती - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। नगर पालिका टीबी अस्पताल के पास नाला निर्माण करा रही है। मगर, काम इतनी धीमी गति से हो रहा है कि नाला दो माह में भी बनकर तैयार नहीं हो सका है। निर्माण को लेकर जलनिकासी बाधित है, जिस कारण नाले का पानी मोहल्ले की गलियों में भर रहा है। इससे लोगों का घर से निकलना मुश्किल है। अब जबकि बारिश भी दस्तक दे चुकी है। ऐसे में यदि कहीं ठीकठाक बरसात हो गई तो लोगों के घरों में नाले का गंदा पानी भरेगा, जो और मुसीबत बढ़ाएगा।
विज्ञापन

इधर, जिला अस्पताल से रेलवे स्टेशन जाने वाली गली में पानी भरा है। ऐसे में सीतापुर एवं गोला रोड से आने वाले मरीज अपने तीमारदारों के साथ तो वहीं शहरवासी गंदे पानी से होकर निकलने को मजबूर हैं। जलभराव होने से आए दिन लोग गिरकर चोटिल होते हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार नई बस्ती के अपना स्टूडियो के पास से रोडवेज बस अड्डे की तरफ आने वाली गली नाले के पानी से लबालब है। एक से दो फुट तक गली में पानी भरा है। गली के लोग बताते हैं कि जलभराव की दुर्गंध और आने वाले कीड़ों की वजह से घर में बैठना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

........
नाला निर्माण की गति बेहद धीमी है। इससे लोगों को जलभराव का सामना करना पड़ रहा है। एक बार इंजन लगवाकर पानी निकलवाया है, लेकिन फिर भर गया। निर्माण बारिश से पहले हो जाना चाहिए था। मगर, नगर पालिका की लापरवाही से मोहल्लेवालों को दिक्कत हो रही हे।
-शारिब खान
सभासद- नई बस्ती
......
गली में नाले का गंदा पानी भरा है। इस कारण लोगों का निकलना मुश्किल है। सबसे ज्यादा दिक्कत जिला अस्पताल जाने वाले मरीजों को होती है। पानी भरा होने के उन्हें घूमकर जाना पड़ता है।

-शकील हुसैन
.......
नाले तो चोक है हीं, ऊपर से गली में पानी में भरा है। ऐसे में बारिश होने पर और मुसीबत बढ़ेगी। जलभराव होने से संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है। पालिका का बखूबी पता है कि जून के अंत में मानसून दस्तक देता है। ऐसे में अब तक नाला निर्माण हो जाना चाहिए था।
-शब्बू खान
..........
गली में जलभराव होने की जानकारी मिली थी। इस पर इंजन से पानी निकलवाने के साथ मोहल्ले के लोगों को दिक्कत न हो इसके लिए जेई को निर्देशित किया जा चुका है।
-आरआर अंबेश, अधिशाषी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed