{"_id":"4b24aeede23fdd8e09e4ce7dfc3fc8f1","slug":"sixteen-villages-cut-power-to-millions-in-arrears-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों के बकाए में कटी सोलह गांवों की बिजली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों के बकाए में कटी सोलह गांवों की बिजली
लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 03 Mar 2016 07:08 PM IST
विज्ञापन
एकमुश्त समाधान योजना के तहत ब्याज में 100 फीसदी छूट मिलने के बावजूद बकाया बिल जमा न करने पर बिजली विभाग ने 16 गांवों की सप्लाई काट दी है। इन गांवों पर विभाग का करीब 80 लाख रुपये बकाया है। कई गांवों में बकाए की वजह से फुंके ट्रांसफार्मरों को नहीं बदला जा रहा है। अधिकारियों ने निर्देश दिया है कि बकाए वाले गांव में 60 फीसदी राजस्व मिलने के बाद ही बिजली सप्लाई बहाल की जाएगी।
अधिशासी अभियंता रजनीकांत मिश्रा के मुताबिक निघासन/तिकुनियां क्षेत्र के गांव कड़िया पर पांच से छह लाख, डांगा पर चार लाख, सिसवारी पर दो लाख, निवोरिया पर पांच लाख, दरेहटी पर तीन लाख, कोड़िया पर एक लाख, दौलतापुर पर चार से पांच लाख रुपये का बिजली बकाया है। इसी तरह बेहजम क्षेत्र के गांव गौरिया ताल्लुकेदार में तीन लाख, बसैगापुर उपकेंद्र से जुड़े फीडर के बड़ागांव में तीन लाख रुपये बकाया है। ढखेरवा उपकेंद्र से जुड़े गांव ढखेरवा नानकार, अभयपुर सहित पांच गांवों पर कई वर्षों से करीब 15 लाख रुपये का बिजली बिल बाकी है। एक्सईएन ने बताया कि मौजूदा समय में शासन की ओर से बकाया बिलों पर ब्याज में सौ फीसदी ब्याज की छूट दी जा रही है। सहायक अभियंता और अवर अभियंताओं को गांवों में कैंप लगाकर वसूली का निर्देश दिया गया है लेकिन बार-बार संपर्क करने के बावजूद बिल न जमा करने वाले गांवों का बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा।