{"_id":"69fa2c84708f94f2df016a1d","slug":"six-year-old-girl-raped-while-defecating-accused-arrested-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-174463-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: शौच को गई छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: शौच को गई छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Tue, 05 May 2026 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 05 May 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
खीरी टाउन। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम निवासी छह साल की मासूम के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। मासूम स्कूल से आने के बाद एक सीमेंट फैक्टरी के पीछे शौच के लिए गई थी। इसी दौरान युवक ने उसे दबोच लिया और उसके साथ घटना को अंजाम दिया। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की तो वह फैक्ट्री से करीब 200 मीटर की दूरी पर लहूलुहान अवस्था में पड़ी मिली। फिलहाल पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
मंगलवार की सुबह मासूम घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकली थी। दोपहर करीब एक बजे वह स्कूल से वापस आई। परिजनों के मुताबिक, घर में कुछ देर रुकने के बाद वह शौच जाने की बात कहते हुए चली गई। इसी दौरान पहले से ही घात लगाए रामजीवन निवासी रत्तासरायं ने उसे दबोचते हुए अपनी हवस का शिकार बनाया।
दुष्कर्म के बाद लड़की की हालत नाजुक देखते हुए आरोपी मौके से भाग गया। ग्रामीणों के मुताबिक, आरोपी की शादी हो चुकी है और उसके बच्चे भी हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसकी तलाश में टीमें गठित कर दी हैं। वहीं, ग्रामीणों के अनुसार मासूम कक्षा नर्सरी की छात्रा है जो एक निजी स्कूल में पढ़ती है।
विज्ञापन
वर्जन
मामला संज्ञान में आया है। मासूम का मेडिकल कराया जा रहा है। साथ ही 164 के बयान भी कराए जाएंगे। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए तलाश की जा रही है।
- डॉ. ख्याति गर्ग, एसपी