{"_id":"6577f6862264f723530b0d8e","slug":"six-killed-more-than-15-injured-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-10895-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: छह की मौत, 15 से अधिक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: छह की मौत, 15 से अधिक घायल
विज्ञापन
लालपुर स्टेडियम के पास क्षतिग्रस्त कार और आटो स्रोत:संवाद
लखीमपुर खीरी। सप्ताह के पहले दिन (सोमवार) जिले में सड़क हादसों में छह लोगों की जान चली गई। निघासन, पलिया, धौरहरा, फरधान और खमरिया इलाके में हुए इन हादसों में करीब 15 लोग घायल हुए हैं।
पलिया में ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत के बाद लोगों ने जाम लगाते हुए हंगामा किया। इस दौरान पुलिस से भी नोकझोंक हुई। निघासन में ट्रक और ईंटा भरकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर हुई। लखीमपुर-गोला रोड पर लालपुर के पास हुए हादसे में ई-रिक्शा और कार सड़क किनारे खाई में जा घुसी।
गन्ना भरे ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
पलियाकलां। पलिया-भीरा रोड पर चीनी मिल के सामने एक बाइक में पीछे से गन्ना भरे ओवरलोड ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की कुचलकर मौत हो गई। उधर, घटना से नाराज परिजनों ने भी मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। डेढ़ घंटे बाद हालात सामान्य हो सके।
विज्ञापन
भीरा थाना क्षेत्र के कुकरा गांव निवासी अरविंद यादव अपनी पत्नी साधना यादव के साथ बाइक से संपूर्णानगर के बड़ा मझरा पश्चिम स्थित अपनी रिश्तेदारी में किसी काम से आए थे। रिश्तेदारी से सोमवार दोपहर बाद करीब दो बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान पलिया-भीरा रोड पर ओवरलोड गन्ना भरे ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के पीछे बैठीं साधना जहां उछलकर दूर जा गिरीं। वहीं अरविंद सीधे पहले अगले पहिए और उसके बाद पिछले पहिए की चपेट में आने से बुरी तरह से कुचल गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में ले लिया। परिजन भी मौके पर पहुंचने लगे। परिजन ने पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और पलिया-भीरा रोड जाम कर दी। तहसीलदार आरती यादव, सीओ अरविंद वर्मा, कोतवाल विवेक कुमार उपाध्याय ने मौके पर पहुंचकर परिजन को समझाने का प्रयास किया। इस पर पुलिस व परिजन के बीच नोकझोंक भी हुई। करीब डेढ़ घंटे बाद शाम चार बजे जाम खुल सका। शाम तक मौके पर भारी संख्या में भीड़ का तांता देर शाम तक लगा रहा।
टक्कर इतनी जबरदस्त कि अरविंद के शव के मिले चीथड़े
गन्ना भरे ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्पीड के चलते मृतक अरविंद के चिथड़े उड़ गए और रोड पर शरीर के अंग तितर-बितर हो गए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को पैक किया और सुपुर्दगी में लिया। अपनी आंखों के सामने अपने पति को ट्रक के नीचे दबता देखकर मृतक की पत्नी साधना यादव का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। परिजन उसे ढांढस बंधा रहे थे। तहसीलदार आरती यादव ने भी मृतक की पत्नी को सांत्वना दी, लेकिन वह पति की बाइक देखकर अपने आंसू नहीं रोक पा रही थी। देर शाम तक पत्नी भी घटनास्थल पर ही जमी रही।
ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
मौके पर भारी संख्या में गणमान्य नागरिक भी पहुंचे और ट्रक में भरे गन्ने को देखकर ओवरलोड गन्ना वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की। पुलिस ने आश्वासन दिया कि वह अभियान चलाकर ओवरलोड गन्ना वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
घटना के बाद शव को पीएम के लिए भेजने की कार्रवाई की गई है। बाकी परिजन जिस प्रकार से तहरीर देते हैं उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस परिजन के साथ है और जो भी निर्णय परिजन लेते हैं पुलिस उनपर अमल करने का काम करेगी। - अरविंद वर्मा, सीओ पलिया
ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत, पांच लोग जख्मी
निघासन। निघासन-पालिया स्टेट हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। ट्रक चालक व हेल्पर समेत पांच लोग घायल हुए। ट्रक के केबिन में फंसे चालक को मशक्कत के बाद निकाला जा सका।
पलिया निवासी ट्रक हेल्पर सुमित ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले रामकुमार (50) ट्रक चालक है। ट्रक बहराइच से चावल की बोरियां भरकर पलिया आ रहा था। सोमवार सुबह करीब चार बजे निघासन-पलिया स्टेट हाईवे पर अचानक चालक रामकुमार को नींद आ गई। ट्रक गलत दिशा में चला गया और निघासन की ओर से आ रही ओवरलोड ईंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा टकराया।
हादसे में ट्रैक्टर चालक पीलीभीत जिले के न्यूरिया थाना के टिहरी निवासी चंद्रपाल (30) की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार टिहरी गांव के ही मजदूर रामलखन (28), कुंवर सिंह (27) और धर्मवीर वर्मा (18) घायल हो गए। ट्रक हेल्पर सुमित (18) भी चोटिल हो गया। ट्रक चालक रामकुमार ट्रक की केबिन में फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक की बॉडी कटवाकर चालक को बाहर निकाला। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सीओ राजेश कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। साथ ही ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान चलाया जाएगा।
ई-रिक्शा से टकराई कार, आठ लोग घायल
फरधान। स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार कार लखीमपुर-गोला मार्ग पर लालपुर के पास ई-रिक्शा से टकरा गई। कार और ई-रिक्शा सड़क किनारे खाई में जा गिरे। इस हादसे में आठ लोग घायल हुए।
फरधान के उमरिया निवासी साबिर अली ई-रिक्शा में सवारियां बैठाकर सुबह करीब 10 बजे लखीमपुर जा रहे थे। इसी समय लखीमपुर की ओर से आ रही कार के सामने एक स्कूटी चालक आ गया। स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में कार ने लखीमपुर-गोला मार्ग पर ढाबे के पास साबिर के ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। कार खाई में जा गिरी और ई-रिक्शा पलट गया।
हादसे में साबिर अली (50), आफरीन अंसारी (25) निवासी उमरिया, मोनू (10), सोहना, साजन, धीरज, सोनाली, संकटा प्रसाद निवासी बेल व शहनवाज घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। गंभीर रूप से घायल मोनू को लखनऊ रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार मौर्य ने बताया चालक कार छोड़कर भाग गया था। कार को कब्जे में ले लिया गया है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। संवाद
बहन के घर जा रहे युवक की ट्रक की चपेट में आकर मौत
धौरहरा। बहन के घर जा रहे बाइक सवार युवक की ढखेरवा-धौरहरा हाईवे पर महादेव क्रशर के पास गन्ना भरे ट्रक से टकराकर मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सोमवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे सीतापुर जिले के तंबौर निवासी नसीम पुत्र अकील (22) बेहननपुरवा-अमेठी से रमियाबेहड़ के गांव कुशहा अपनी बहन के घर जा रहे थे। धौरहरा-ढखेरवा रोड पर महादेव क्रशर के पास उनकी बाइक गन्ना लदे ट्रक में जा घुसी की। हादसे में नसीम की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। संवाद
अज्ञात वाहन की टकराकर दो युवकों की मौत
खमरिया। पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर रविवार रात 11 बजे जसवंतनगर के पास किसी वाहन की टक्कर से सीतापुर जिले के दो युवकों की मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती है।
जानकारी के मुताबिक, सीतापुर जिले के लहरपुर के अड़मलपुर निवासी पुष्कर पुत्र अवधेश कुमार (18), मान सिंह (32) और सतीश भार्गव (22) एक ही बाइक से रिश्तेदारी से अपने घर सीतापुर जा रहे थे। यह सभी अपनी रिश्तेदारी में बैलवा मोती आए थे, जहां से वापस अपने घर लहरपुर जिला सीतापुर जा रहे थे। रास्ते में किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में जहां अड़मलपुर निवासी पुष्कर भार्गव की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं मान सिंह वर्मा और सतीश भार्गव गंभीर घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची खमरिया पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान मान सिंह वर्मा की मौत हो गई, जबकि सतीश भार्गव का गंभीर हालत में जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। संवाद
ससुराल से लौट रहे युवक की बस से कुचलकर मौत
निघासन। तिकुनियां कोतवाली के गंगानगर निवासी हरविंदर सिंह (36) को पीलीभीत से वापस लौटते वक्त ऑटो ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
हरविंदर सिंह अपनी पत्नी अमनदीप कौर और बेटे सनराज के साथ सोमवार को अपनी ससुराल पीलीभीत जिले के मझोला कस्बे से घर लौट रहे थे। वह पलिया की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी की तिकुनियां से दिल्ली जाने वाली निजी बस पर मझोला से सवार हुए थे। बस सुबह करीब 10:30 बजे निघासन चौराहे से थोड़ा आगे सिंगाही रोड के किनारे रुकी। हरविंदर कुछ सामान लेने नीचे उतरे थे। हॉर्न की आवाज सुनकर वह बस पर चढ़ने के लिए लपके। इसी समय एक टेंपो ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से हरविंदर उसी बस के पिछले पहिए के नीचे जा गिरे। हरविंदर के पैर पहियों के नीचे कुचलकर टूट गए। इलाज के लिए उसे सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से लखीमपुर रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल रवाना होने से पहले ही हरविंदर की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनाें का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है। टक्कर मारने वाले टेंपो की तलाश की जा रही है। संवाद
संसारपुर व मैगलगंज में हुए हादसे में दो लोग घायल
संसारपुर/ मैगलगंज। सोमवार देर शाम संसारपुर और मैगलगंज में हुए हादसे में दो युवक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव बोझिया निवासी लाल बिहारी (40) बाइक से गोला जा रहे थे।
गोला-खुटार हाईवे पर संसारपुर कस्बे में पुलिस चौकी के निकट कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में लाल बिहारी घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सीएचसी गोला भेजा है। उधर, मैगलगंज इलाके में माखनलाल चौराहा पर कार की टक्कर से साइकिल सवार मुकेश उर्फ छोटा (35) निवासी कोल्होंरा गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए सीएचसी मितौली भेजा गया है। संवाद
...