फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Six days after the stand Tower fell in flurries possible

छह दिन बाद भी खड़े नहीं हो सके आंधी में गिरे टॉवर

Fri, 05 Jun 2015 06:54 PM IST
निघासन
निघासन Updated Fri, 05 Jun 2015 06:54 PM IST
विज्ञापन
Six days after the stand Tower fell in flurries possible
छह दिन बीतने के बाद भी तेज आंधी से गिरे बिजली के टॉवर खड़े नहीं हो सके हैं। पांच घंटे मिलने वाली बिजली सप्लाई में भी एक घंटे की कटौती की जा रही है। इससे यहां के उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन

रविवार को आई तेज आंधी और बारिश में खंभारखेड़ा के तीन टावर और निघासन पलिया की मेन सप्लाई के दो टावर गिर गए थे। टावर गिरने से त्रिकौलिया-सिसैया मार्ग बंद हो गया था। अब तक विभाग ने इन तारों को हटाने की जहमत नहीं उठाई है। त्रिकौलिया ग्राम प्रधान विनोद वर्मा और खरवहिया प्रधान भानु वर्मा ने आरोप लगाया है कि खंभारखेड़ा से आने वाली लाइन एक माह पहले बिछाई गई थी। नए खंभे और नई लाइन होने के बाद टॉवर गिरना इनकी क्वालिटी की पोल खोल रहे हैं। सड़क पर गिरे तार न हटाने से आवागमन बाधित है। रायपुर के पास 132 केवीए निघासन-पलिया लाइन के खंभे गिरने से बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।
विज्ञापन

धौरहरा से लाइन को जोड़कर 24 घंटे में पांच घंटे बिजली देने का रोस्टर बिजली विभाग ने जारी किया है। इसके बावजूद यहां पर चार घंटे ही बिजली मिल पा रही है। सुबह 5.45 के स्थान पर 6.10 बजे बिजली आई। बिजली की आवाजाही कुछ इस तरह रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई अजय कुशवाहा ने बताया कि गिरे टॉवरों को ठीक कराया जा रहा है। अधिक लोड के कारण ट्रिपिंग हो रही है। फिलहाल लाइन ठीक करने में एक सप्ताह का समय और लग जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed