फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Six candidates filed nomination papers on the fourth day

चौथे दिन छह प्रत्याशियों ने जमा किए नामांकन पत्र

Tue, 01 Feb 2022 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Six candidates filed nomination papers on the fourth day
नामांकन पत्र दाखिल करते भाजपा प्रत्याशी रोमी सहानी - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन छह प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। सपा प्रत्याशी के तौर पर सदर विधानसभा क्षेत्र से उत्कर्ष वर्मा, निघासन से आरएस कुशवाहा, धौरहरा से वरुण चौधरी ने नामांकन कराया है। पलिया विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी हरविंदर कुमार उर्फ रोमी साहनी ने नामांकन कराया है। गोला से निर्दलीय सिद्धार्थ शुक्ला और मोहम्मदी से निर्दलीय राजेश ने नामांकन पत्र जमा किया है।
विज्ञापन

प्रभारी जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र निघासन के लिए सपा से आरएस कुशवाहा, गोला से निर्दलीय सिद्धार्थ शुक्ला, सदर विधानसभा क्षेत्र के लिए सपा से उत्कर्ष ने तीन सेट में, पलिया के लिए भाजपा से हरविंदर कुमार साहनी ने दो सेट में, धौरहरा से सपा प्रत्याशी वरुण सिंह ने दो सेट में एवं मोहम्मदी के लिए निर्दलीय राजेश ने एक सेट में अपने रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि निघासन के लिए तीन व्यक्तियों ने छह नामांकन पत्र, गोला के लिए तीन व्यक्तियों ने तीन नामांकन पत्र, सदर में एक व्यक्ति ने एक नामांकन पत्र, श्रीनगर में चार व्यक्तियों ने नौ नामांकन पत्र, कस्ता के लिए एक व्यक्ति ने चार नामांकन पत्र, धौरहरा के लिए एक व्यक्ति ने एक नामांकन पत्र एवं मोहम्मदी के लिए तीन व्यक्तियों ने चार नामांकन पत्र प्राप्त किए हैं। अब तक कुल 15 प्रत्याशियों के नामांकन हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोमी के पास 21 करोड़ की अचल संपत्ति
पलिया विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी हरविंदर कुमार उर्फ रोमी साहनी द्वारा नामांकन के साथ दाखिल शपथ पत्र के मुताबिक उनके पास 85 हजार रुपये नकद और पत्नी के पास 60 हजार रुपये नकद हैं। जबकि बैंक खाते में 10.36 लाख और पत्नी के खाते में 15.14 लाख रुपये जमा हैं। शेयर आदि में 31 लाख और पत्नी का 30 लाख रुपये निवेश है। दो फूड फैक्टरियों में 5.76 करोड़ रुपये निवेश है। रोमी के पास 2.80 लाख कीमत का सोना है, जबकि पत्नी के पास 16.80 लाख कीमत का सोना है। इनके पास राइफल व रिवाल्वर भी है। रोमी के पास 10.15 करोड़ और पत्नी के पास 11.70 करोड़ की अचल संपत्ति है। रोमी पर बैंक का करीब 4.01 करोड़ रुपये कर्ज भी है। इनकी शैक्षिक योग्यता स्नातक है।
उत्कर्ष के पास मैनेजमेंट का डिप्लोमा
सदर विधानसभा से सपा प्रत्याशी उत्कर्ष वर्मा के पास दो लाख रुपये नकद है, जबकि उनकी पत्नी अवंतिका के पास 1.50 लाख रुपये केश है। इनके बैंक खातों में करीब 13.40 लाख रुपये जमा हैं, जबकि पत्नी के खातों में करीब 5.50 लाख रुपये जमा हैं। एलआईसी आदि में करीब 41 लाख रुपये का निवेश किया है, जबकि इनकी पत्नी की पॉलिसी में 11.50 लाख रुपये निवेश है। उत्कर्ष के पास पांच लाख कीमत का टाटा स्टार्म कार है। इनके पास 3.37 लाख के आभूषण हैं, जबकि पत्नी के पास भी 5.85 लाख कीमत के जेवरात हैं। उत्कर्ष के पास 85 हजार की पिस्टल और 15 हजार की बंदूक है। 93 लाख कीमत की अचल संपत्ति है, पत्नी के नाम पर भी 56 लाख की अचल संपत्ति है। उत्कर्ष की शैक्षिक योग्यता मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा है।
कुशवाहा पर सरकारी संपत्ति को नुकसान समेत पांच मुकदमे
निघासन विधानसभा से सपा प्रत्याशी आरएस कुशवाहा के शपथ पत्र के मुताबिक वह वर्तमान में लखनऊ निवासी हैं। कुशवाहा पर कोतवाली हजरतगंज लखनऊ, थाना निघासन आदि में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुुंचाने समेत पांच मुकदमे दर्ज हैं। कुशवाहा के पास 50 हजार रुपये नकद और पत्नी के पास 40 हजार रुपये है। बैंक खातों में करीब 32 लाख रुपये और पत्नी के खातों में करीब 40 लाख रुपये जमा हैं। 6.56 लाख रुपये एफडी में निवेश हैं। पत्नी ने भी 8.59 लाख रुपये एफडी में निवेश किया है। कुशवाहा के पास 15 लाख कीमत की फार्च्यूनर कार है। 2.50 कीमत का सोना है, पत्नी के पास भी पांच लाख का सोना है। राइफल व पिस्टल और पत्नी के पास भी रिवाल्वर व बंदूक है। 1.73 करोड़ और पत्नी के पास 8.58 करोड़ की अचल संपत्ति है। पत्नी के नाम पेट्रोल पंप भी है। शैक्षिक योग्यता पालीटेक्निक डिप्लोमा है।
वरुण के पास दो क्रेसरों में 70 प्रतिशत हिस्सेदारी
धौरहरा से सपा प्रत्याशी वरुण सिंह द्वारा दाखिल शपथ पत्र के मुताबिक उनके पास एक लाख रुपये नगद व पत्नी के पास 50 हजार रुपये नकद हैं। इनके बैंक खातों में करीब 15 लाख और पत्नी के खातों में 11 लाख रुपये जमा हैं। एलआईसी आदि में 70 लाख रुपये का निवेश किया है। दो शुगर इंडस्ट्रीज (क्रेसर) में 70 प्रतिशत (1.60 करोड़) की हिस्सेदारी है। उनके पास 20 लाख कीमत की फार्च्यूनर कार व सात लाख कीमत का ट्रैक्टर है। पांच लाख कीमत का सोना है, जबकि पत्नी के पास भी करीब 11 लाख कीमत के जेवरात हैं। वरुण के पास रिवाल्वर, राइफल है। 2.50 करोड़ की अचल संपत्ति है। वरुण पर 37.15 लाख और पत्नी पर करीब 32 लाख रुपये विभिन्न बैंकों का लोन भी है। वरुण की शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट है।
निर्दलीय सिद्धार्थ के पास करीब डेढ़ लाख की नकदी
गोला विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी सिद्धार्थ शुक्ला के पास 1.08 लाख और इनकी पत्नी के पास 45 हजार रुपये नगद हैं। दोनों के बैंक खाते में 60 हजार रुपये जमा हैं। 20 लाख रुपये एफडी निवेश है। एलआईसी/डाकघर में करीब 10 लाख रुपये का निवेश है, जबकि पत्नी के नाम पर 18 लाख का निवेश है। सिद्धार्थ के पास 2.50 लाख कीमत की फोर्ड कार व इनकी पत्नी के नाम भी 7.15 लाख कीमत की डिजाइर कार है। 2.25 लाख का सोना है, पत्नी के पास 6.75 लाख का सोना है। सिद्धार्थ के नाम 4.50 लाख और पत्नी के नाम 35 लाख की अचल संपत्ति है। पेशे से शिक्षक हैं और पत्नी भी शिक्षक हैं। शैक्षिक योग्यता एमबीए है।

निर्दलीय प्रत्याशी राजेेश पेशे से मजदूर
मोहम्मदी विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी राजेेश के शपथ पत्र के मुताबिक उनके पास 47 हजार रुपये नकद है, जबकि इनकी पत्नी के पास 17 हजार रुपये हैं। बैंक खातों में 11 हजार रुपये जमा है। इनकी वार्षिक 48 हजार रुपये हैं। इनके पास अचल संपत्ति नहीं है। शैक्षिक योग्यता के नाम पर यह सिर्फ साक्षर हैं।

नामांकन पत्र दाखिल करने जाते सपा प्रत्याशी आरएस कुशवाहा

नामांकन पत्र दाखिल करने जाते सपा प्रत्याशी आरएस कुशवाहा- फोटो : LAKHIMPUR

नामांकन पत्र दाखिल करते सपा प्रत्याशी वरूण चौधरी

नामांकन पत्र दाखिल करते सपा प्रत्याशी वरूण चौधरी- फोटो : LAKHIMPUR

अपना नामांकन पत्र दाखिल करते सपा प्रत्याशी उत्कर्ष वर्मा

अपना नामांकन पत्र दाखिल करते सपा प्रत्याशी उत्कर्ष वर्मा- फोटो : LAKHIMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed