फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sitapur, Shahjahanpur and will instead AC bus

सीतापुर के बजाए शाहजहांपुर होकर जाएगी एसी बस

Thu, 29 Sep 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 29 Sep 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Sitapur, Shahjahanpur and will instead AC bus
bus demo pic - फोटो : amar ujala
- उस रूट पर कम आय होने के कारण लिया निर्णय
विज्ञापन

- गोला की ओर से चलने वाली बसों की संख्या हुई दो

लखीमपुर डिपो से सीतापुर होकर दिल्ली जाने वाली एसी बस का संचालन एक अक्तूबर से बंद हो जाएगा। किलोमीटर के सापेक्ष आय कम होने के कारण अधिकारियों ने बस संचालन बंद करने का निर्णय लिया है। अब यह एसी बस रात आठ बजे गोला, शाहजहांपुर होकर दिल्ली के लिए चलेगी, जिससे गोला होकर दिल्ली चलने वाली एसी बसों की संख्या दो जाएगी।
लखीमपुर डिपो के एआरएम वीके गोस्वामी ने बताया कि सीतापुर होकर दिल्ली के बीच चलने वाली एसी बस संख्या यूपी 31टी 7994 एवं 7995 एक अक्तूबर से इस रूट पर नहीं चलेगी। इन बसों का रूट परिवर्तित कर दिया गया है और अब इन्हें गोला, शाहजहांपुर होकर दिल्ली चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह एसी बसें शाम छह बजे लखीमपुर से सीतापुर होकर दिल्ली जाती थीं, लेकिन अब यह रात आठ बजे गोला होकर दिल्ली जाएगी और सुबह छह बजे दिल्ली पहुंचेगी। वहीं दिल्ली से यह रात 9.45 पर चलकर सुबह 7.00 लखीमपुर आएगी। एआरएम ने बताया कि लखीमपुर से सीतापुर होकर दिल्ली जाने वाली एसी बस की आय किलोमीटर के सापेक्ष नहीं आर रही थी, इसलिए इसका संचालन बंद किया जा रहा है।
विज्ञापन


लखीमपुर गोला दिल्ली रूट पर चलेंगी दो एसी बस
सीतापुर होकर दिल्ली जाने वाली एसी बस का रूट परिवर्तित किए जाने से गोला होकर दिल्ली जाने वाली बसों की संख्या दो हो जाएगी। अभी तक लखीमपुर डिपो की एक एसी बस शाम करीब सात बजे गोला होकर दिल्ली के लिए चलती थी। अब दिल्ली जाने के लिए शाम सात और रात आठ बजे एसी बस मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं मिल रही थे यात्री 
एआरएम का कहना है कि जब यह बस सीतापुर होकर दिल्ली जाती थी, तब किलोमीटर बढ़ने से दिल्ली का किराया 792 रुपये था, वहीं गोला होकर दिल्ली का किराया 682 है। उन्होंने बताया 47 रुपये का अंतर होने से दिल्ली की सवारियां भी कम मिल रहीं थी, जबकि गोला होकर जाने वाली बस में लोगों को सीटें नहीं मिल पाती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed