फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sitapur children first in wrestling, Lakhimpur second

Lakhimpur Kheri News: कुश्ती में सीतापुर के बच्चे प्रथम, लखीमपुर दूसरे स्थान पर

Sat, 22 Aug 2026 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 22 Aug 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Sitapur children first in wrestling, Lakhimpur second
बालिका वर्ग में कुश्ती लड़ती पहलवान । संवाद
फरधान। किसान इंटर कॉलेज परिसर में शुक्रवार को मंडलीय कुश्ती प्रतियोगिता-2026 आयोजित हुई। इसमें मंडल के पांच जिलों लखीमपुर, सीतापुर, हरदोई, रायबरेली और लखनऊ के बालक-बालिका पहलवानों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में सीतापुर के बच्चों ने ऑलओवर प्रथम और लखीमपुर के बच्चों ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रबंधक ज्ञानप्रकाश वाजपेई ने फीता काटकर किया। जूनियर बालिका वर्ग में सीतापुर की श्रेया मिश्रा प्रथम और लखीमपुर की अंशिका द्वितीय रहीं। सीनियर बालिका वर्ग में सीतापुर की राधा गौतम प्रथम और लखीमपुर की गौरी यादव द्वितीय रहीं।
विज्ञापन

सब जूनियर बालक वर्ग में लखीमपुर के मोहम्मद अरशद प्रथम और सीतापुर के अनुभव यादव द्वितीय रहे। जूनियर बालक वर्ग में सीतापुर के सरताज प्रथम और अनुज द्वितीय रहे। सीनियर बालक वर्ग में हरदोई के मुकेश कुमार प्रथम और सीतापुर के सनी अहमद द्वितीय रहे। फ्री स्टाइल में लखनऊ के रामजीवन और रायबरेली के गौतम कुमार ने क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि रामकिशोर सैनी, संयोजक प्रधानाचार्य विकास वर्मा, उप प्रधानाचार्य अरविंद भास्कर, प्रगट सिंह, शिशिर शुक्ला और सुधांशु त्रिवेदी मौजूद रहे। प्रतियोगिता अवधेश शुक्ला के निर्देशन में हुई। रेफरी की भूमिका सीताराम यादव और सर्वजीत ने निभाई।

बालिका वर्ग में कुश्ती लड़ती पहलवान । संवाद

बालिका वर्ग में कुश्ती लड़ती पहलवान । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed