{"_id":"6727b9226d00a012280b8f7d","slug":"sisters-applied-tilak-on-their-brothers-and-prayed-to-god-for-their-long-life-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-132504-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बहनों ने भाइयों का तिलक कर ईश्वर से की दीर्घायु की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बहनों ने भाइयों का तिलक कर ईश्वर से की दीर्घायु की कामना
विज्ञापन
भैया दूज पर मोहल्ला शाहपुरा कोठी में टीका करती बहन। संवाद
लखीमपुर खीरी। जिले में भैया दूज रविवार को मनाई गई। दूर-दूर से बहनें अपने घर भाइयों से मिलने पहुंचीं तो कहीं भाई भी बहनों के पास इस त्योहार को मनाने गए। भाई-बहन के इस पर्व पर बहनों ने भाई के माथे पर तिलक कर उनका मुंह मीठा कराया।
ईश्वर से भाइयों की लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार दिए और पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया। इससे पहले आंगन में चौक सजाकर पारंपरिक कहानियां सुनाते हुए बहनों ने भाई दूज का पूजन किया। भाई दूज पूजन को लेकर के एक दिन पहले से ही शहर की मिठाई की दुकानों पर जबरदस्त भीड़ दिखाई दी।
गोला गोकर्णनाथ। रविवार को बहनों ने घरों के आंगन में भैया दूज की पूजा की। उपवास रखकर विधि विधान से भैया दूज की पूजा करने के बाद चौक पर भाइयों के माथे पर तिलक किया और लंबी उम्र की कामना की। भैया दूज पर नगर और क्षेत्र में मिठाई की दुकानें सजी रहीं। बहनों ने दुकानों पर भाई की पसंद की मिठाई, शकर बनी भुरकी, चूरा और लइया खरीदी। क्षेत्र के रोशननगर, अंबरपुर, पिरिया कप्तान, मझिगवां और अलीगंज आदि स्थानों पर भैया दूज का त्योहार परंपरागत ढंग से मनाया गया।
विज्ञापन
ममरी। भैया दूज के अवसर पर बहनों ने चौक पूजन कर भाइयों के माथे पर होली तिलक लगाकर उनका मुंह मीठा कराके उनके दीर्घायु की कामनाएं की। भाइयों ने बहनों के पैर छूकर उन्हें सामर्थ्य अनुसार उपहार दिए। इस मौके पर घर-घर बहनों और जमाइयों का आना-जाना बन रहा।
जिला कारागार में भी बंदी भाइयों
को टीका करने पहुंचीं बहनें
जिला कारागार में बंदी भाइयों के साथ भैया दूज मनाने बड़ी संख्या में बहनें पहुंचीं। जेल में कैद अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाया और उनके जल्द रिहा होने की भगवान से कामना की। सुबह आठ बजे से जेल के बाहर मिलाई करने वाली महिलाओं की भीड़ लग गई। लंबी-लंबी लाइनें लगवाकर जेल प्रशासन ने बहनों की मुलाकात बंदी भाइयों से करवाई। जेल अधीक्षक पीडी सलौनिया ने बताया कि रविवार को भैया दूज पर 205 महिला व 55 बच्चों की मुलाकात 140 पुरुष बंदियों से कराई गई।
बहनों ने तिलक लगाकर भाइयों से लिया रक्षा का वचन
पलियाकलां। भाई-बहन के स्नेह का पर्व भैया दूज क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया। दीपावली के बाद मनाए जाने वाले इस त्योहार पर बहनों ने भाइयों के मस्तक पर टीका लगाकर रक्षा करने की भाई से प्रतिज्ञा ली। कहा जाता है कि इस दिन यमराज तथा यमुना के पूजन का विशेष महत्व है। इलाके के महंगापुर, मझगईं, संपूर्णानगर, गौरीफंटा, चंदन चौकी सहित अन्य जगहों पर पर्व धूमधाम से मनाया गया। संवाद
चित्रगुप्त जयंती पर हुआ कलम पूजन कार्यक्रम
लखीमपुर खीरी। श्री चित्रगुप्त भगवान की जयंती पर कायस्थ समाज के लोगों ने पूजा-अर्चना की। रविवार को शाहपुरा कोठी स्थित श्री दुर्गे चित्रगुप्त मंदिर में यम द्वितीया पूजन विधि विधान के साथ आरती पूजन श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा द्वारा किया गया। बाद में कलम दवात चौराहे पर कलम पूजन का कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा के अध्यक्ष डा. ओपी श्रीवास्तव, संरक्षक शशिकांत श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, मुकेश सक्सेना, लोकेंद्र श्रीवास्तव, प्रशांत लाला, नीरज श्रीवास्तव मौजूद रहे। संवाद