फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Singing Ramdhun on Gandhi and Shastri Jayanti, Prabhat Pheris, Cycle Rally

गांधी और शास्त्री जयंती पर रामधुन गाई, प्रभात फेरियां, साइकिल रैली

Sat, 02 Oct 2021 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Singing Ramdhun on Gandhi and Shastri Jayanti, Prabhat Pheris, Cycle Rally
कलक्ट्रेट सभागार में गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण करते डीएम।

डीएम ने किया ध्वजारोहण, दिव्यांग शिक्षिका को किया सम्मानित

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिले भर आयोजन हुए। इस दौरान स्कूलों में रामधुन गाई गई। वहीं आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कलक्ट्रेट से साइकिल रैली निकाली गई।
डीएम डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने कैंप कार्यालय एवं कलक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। छात्राओं ने राष्ट्रगान गाया, जिन्हें डीएम ने पुरस्कृत किया। कलक्ट्रेट सभागार में विचार गोष्ठी हुई। डीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रितों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कलक्ट्रेट सभागार में ही डीएम ने जीजीआईसी की सामाजिक विज्ञान विषय की शिक्षिका कल्पना अवस्थी को शाल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान सीडीओ अनिल सिंह, एसडीएम पूजा यादव, डीडीओ अरविंद कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद कुमार, डीएसओ विजय प्रताप सिंह, जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप दिनकर, डीआईओएस ओपी त्रिपाठी, बीएसए डॉ. लक्ष्मी कांत पांडेय आदि मौजूद रहे। उधर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश मुकेश मिश्रा ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के जागरूकता रथ (एलईडी वैन), साइकिल यात्रा एवं प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

नगर के गांधी बालोद्यान कन्या जूनियर हाईस्कूल विद्यालय की छात्राओं ने रामधुन और देशभक्ति के गीत गाए। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कलक्ट्रेट से साइकिल रैली निकली गई। रैली को एडीएम संजय कुमार सिंह व एएसपी अरुण कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाईडी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. डीएन मालपानी ने ध्वजारोहण किया। महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन दर्शन पर विचार गोष्ठी हुई। बीपीएस पब्लिक स्कूल में कक्षा एक से पांच तक कविता पाठ एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। उधर, छह से आठ तक के छात्रों ने महात्मा गांधी से संबंधित वस्तुओं का निर्माण कर प्रदर्शनी लगाई।
भगवानदीन आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गांधी जी और शास्त्री जी के जन्म दिवस के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. सुरचना त्रिवेदी के अध्यक्षता में किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती महिला कांग्रेस की ओर से एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोला गोकर्णनाथ। कांग्रेस जनों ने सदर चौराहे स्थित इंदिरा पार्क पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को नमन किया।
मोहम्मदी। न्यू एनटीआई पब्लिक स्कूल, दून पब्लिक स्कूल, यूडीसीए, टीपीआरएस स्कूल, जेपी कॉलेज, पीडी कॉलेज, राधाकृष्ण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के अलावा तहसील में एसडीएम स्वाति शुक्ला ने ध्वजारोहण किया।
ओयल। गांधी-शास्त्री जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान ‘पार्ट-2’ का शुभारंभ किया गया।
मैलानी। गांधी जयंती के उपलक्ष्य में श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज में कक्षा नौ से बारह तक के बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता हुई।
पलियाकलां। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में भी ध्वजारोहण किया गया। तहसील परिसर में एसडीएम डॉ. अमरेश कुमार ने ध्वजारोहण किया।
संपूर्णानगर। पब्लिक इंटर कॉलेज के एनसीसी छात्र छात्राओं के नेतृत्व में कॉलेज से बाजार तक पैदल प्रभात फेरी निकाली। कॉलेज में प्रधानाचार्य ओम प्रकाश गौड़ ने ध्वजारोहण किया। संपूर्णानगर में थाना प्रभारी अनिल कुमार सैनी, खजुरिया चौकी प्रभारी विपिन कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा गौरीफंटा, मझगईं, बांकेगंज, भीखमपुर, खीरी टाउन, बिजुआ, मोहम्मदी में भी आयोजन हुए।

पुलिस लाइन में राष्ट्र की एकता और अखंडता की दिलाई शपथ

लखीमपुर खीरी। पुलिस लाइन में एसपी विजय ढुल ने महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों का माल्यार्पण कर नमन किया। साथ ही चतुर्थ श्रेणी के 104 कर्मचारियों को कंबल वितरण कर सम्मानित किया गया। हेड कांस्टेबल भद्रसेन को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed