फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Singarpur-Midnia Road closed for a year, thousands of people in trouble

Lakhimpur Kheri News: साल भर से बंद सिंगारपुर-मिदनिया रोड, हजारों लोग मुश्किल में

Mon, 04 Dec 2023 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Singarpur-Midnia Road closed for a year, thousands of people in trouble
महेवागंज। सिंगारपुर-मिदनिया रोड अरसे से बंद पडी है। पिछले साल की बरसात में उल्ल नदी में बाढ़ के पानी से सड़क का कटाव हो गया था। इससे नदी का प्रवाह भी प्रभावित हुआ। इसी सड़क पर स्थित रपटा पुल कट जाने के कारण साल भर से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध है। मार्ग चार गांवों की सीमाओं से लगता है। इसलिए कोई पंचायत इस मार्ग के निर्माण में पहल नहीं कर रही है। तीस गांवों की करीब 35 हजार की आबादी को रोज इस मुश्किल से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मिदनिया, सिंगारपुर, ज्ञानपुर और सैधरी समेत चार गांव की सीमाएं सड़क से जुड़ती हैं। साथ ही मार्ग से पलिया स्टेट हाईवे पर भी पहुंचा जा सकता है। पिछली बरसात के दौरान उल्ल नदी के उफनाने और पानी की तेज प्रवाह से रपटा पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। मार्ग में गहरे गड्ढे हो गए हैं। चारों ग्राम पंचायतें एक दूसरे के पाले में गेंद खिसकाकर पल्ला झाड़ रही हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण बताते हैं कि पहले इस मार्ग पर रोजाना सैकड़ों लोगों का आवागमन होता था। मार्ग दुरुस्त हो तो सिंगारपुर, खेतोसा, पडरिया, ज्ञानपुर होकर पलिया स्टेट हाईवे पर पहुंचा जा सकता है। इससे भारी ट्रेफिक का लोड भी कम हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिदनिया गांव के प्रधान पति मनोज जायसवाल ने बताया कि काफी समय से मार्ग कटा पड़ा है। मार्ग बनवाने के लिए किसी अधिकारी ने पहल नहीं की। बीडीओ फूलबेहड़ पीयूष कुमार ने कहा कि यह जिला पंचायत का काम है। क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जाकिर ने बताया कि सड़क निर्माण कराया जाएगा।


करीब दस साल पहले बना था पुल
सिंगारपुर-मिदनिया रोड करीब दस साल पहले बनी थी। इस पर खड़ंजा लगाया गया था। रपटा पुल भी इसी दौरान बना था। तब से लेकर आज तक सड़क और पुल की हालत सुधारने की जिम्मेदारी किसी ने नहीं निभाई। जर्जर हाल में पहुंचा पुल पिछली बरसात में ढह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed