फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Silent procession, padyatra taken out in the city on the occasion of Partition Horror Memorial Day

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहर में निकाला मौन जुलूस, पदयात्रा

Mon, 15 Aug 2022 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Silent procession, padyatra taken out in the city on the occasion of Partition Horror Memorial Day
प्रभारी मंत्री जितिन प्रसाद के नेतृत्व मे मौन जुलूस निकालते जनप्रतिनिधि व अधिकारी।
प्रभारी मंत्री, जनप्रतिनिधि और अफसर सहित बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
विज्ञापन

विकास भवन में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस प्रदर्शनी का किया अवलोकन
लखीमपुर खीरी। प्रभारी मंत्री/ लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद रविवार को पूर्व निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार कलक्ट्रेट स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे। वहां से वह काफिले के साथ कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे। यहां से उन्होंने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन, जेल रोड, गुरु गोविंद चौक होते हुए विकास भवन तक मौन जुलूस पदयात्रा निकाली।
पदयात्रा कलक्ट्रेट से निकलकर विभिन्न मार्गों से होते हुए विकास भवन पहुंची, जहां जितिन प्रसाद ने जनप्रतिनिधियों, अफसरों एवं जन सामान्य के साथ विभाजन विभीषिका दिवस पर जिला प्रशासन की ओर से लगाई प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
विज्ञापन

इस दौरान एलईडी के जरिए भी प्रदर्शनी का लाइव प्रसारण किया गया। लोगों ने प्रदर्शनी से संबंधित वीडियो एवं कंटेंट को लाइव देखा व सुना। इस दौरान जिले के भाजपा विधायक, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, सीडीओ अनिल सिह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानव विस्थापन की दर्दनाक कहानी देख सिहर उठे लोग
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की पृष्ठभूमि भारत का विभाजन के समय अभूतपूर्व मानव विस्थापन एवं मजबूरी में पलायन की दर्दनाक कहानी है। यह एक ऐसी कहानी है, जिसमें लाखों लोग अजनबियों के बीच एकदम विपरीत वातावरण में नया आशियाना तलाश रहे थे। विश्वास और धार्मिक आधार पर एक हिंसक विभाजन की कहानी होने के अलावा यह इस बात की भी कहानी है कि कैसे एक जीवनशैली और वर्षों पुराने सह अस्तित्व का युग अचानक और नाटकीय रूप से समाप्त हो गया। प्रदर्शनी में इस दर्दनाक व दुखभरी कहानी को देख व सुनकर लोग सिहर उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed