फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Silence prevailed in the village on the second day as well, people kept crying remembering their children

Lakhimpur Kheri News: दूसरे दिन भी गांव में पसरा रहा सन्नाटा, बच्चों को याद कर रोते रहे लोग

Wed, 12 Jun 2024 03:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 12 Jun 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Silence prevailed in the village on the second day as well, people kept crying remembering their children
निघासन। एक ही परिवार के चार लोगों की डूबने से मौत के बाद तेलियार गांव में मंगलवार को भी सन्नाटा पसरा रहा। यहां तक कि फेरी लगाने वाले भी गांव में नही आए।
विज्ञापन

सोमवार सुबह नदी में नहाने गए तेलियार निवासी कान्हा, सत्यम, उर्वशी और सुशीला देवी की नदी में डूबने से मौत हो गई थी। सुशीला देवी का पोस्टमार्टम के बाद लखीमपुर में अंतिम संस्कार किया गया था, जबकि अन्य तीनों बच्चों का तेलियार में एक साथ अंतिम संस्कार हुआ था। सभी मृतक एक ही परिवार से संबंधित थे। सुशीला देवी रिश्ते में बुआ थीं।
विज्ञापन

सत्यम पढ़ाई पूरी कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। उर्वसी और कान्हा की भी पढ़ाई चल रही थी। मंगलवार को भी मृतकों के घरों पर ढांढस बधाने वालों का तांता लगा रहा। गांव पहुंचे भाजपा जिला महामंत्री विनोद लोधी सहित अन्य लोगों ने परिवार वालों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
नहीं लगा चेतावनी बोर्ड, प्रशासन मौन
घटना स्थल पर चेतावनी का कोई बोर्ड नहीं लगाया गया है। ग्रामीण दिलीप, सूरज, सोबरन आदि ने बताया कि गहरे कुंड का चेतावनी बोर्ड वहां पर लगाकर लोगों को आगाह करना चाहिए। लेकिन सिंचाई विभाग या अन्य किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है।

वर्जन
वहां पर ज्यादा लोग आवागमन नहीं करते। बोकरिहा और तेलियार गांव के लोग ही उस तरफ जाते है। इसलिए वहां पर बोर्ड नहीं लगवाया गया है, फिर भी लेखपाल को भेजकर पड़ताल की जाएगी। - अश्वनी कुमार सिंह, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed