फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sick children and elderly in the heat and cold

Lakhimpur Kheri News: ठंड-गर्मी के फेर में बीमार बच्चे-बुजुर्ग

Sat, 14 Feb 2026 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 14 Feb 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Sick children and elderly in the heat and cold
जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद
लखीमपुर खीरी। बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। दिन में तेज धूप और सुबह-शाम की ठंड के कारण बच्चे और बुजुर्ग सर्दी, खांसी, बुखार व वायरल संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल के वार्ड बुजुर्ग मरीजों से पूरी तरह भर गया है, जबकि बाल रोग वार्ड में भी मरीजों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन

शनिवार को चिल्ड्रेन वार्ड में सात बच्चे भर्ती थे। इनमें मरियम (उल्टी-दस्त), अवनीश (सीजर बुखार), आयुष (सीजर बुखार), उजर (सीवियर निमोनिया), मो. आरिश (बुखार), अर्श (सांस व बुखार) और श्रदन (सीवियर निमोनिया) शामिल हैं। इसके अलावा पुरुष वार्ड में 11, महिला वार्ड में 14 और वृद्धजन वार्ड के सभी 10 बेड पर मरीज भर्ती मिले।
विज्ञापन

जिला अस्पताल लखीमपुर खीरी के जिरियाटिक फिजिशियन डॉ. शिखर बाजपेई ने बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण खांसी, जुकाम, बुखार और सांस संबंधी मरीज बढ़े हैं। दिन में गर्मी और सुबह-शाम की ठंड बुजुर्गों के लिए ज्यादा परेशानी का कारण बन रही है। उन्होंने सलाह दी कि सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनें, सिर और कान ढककर रखें, ठंडा पानी न पीयें और ताजा भोजन का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
गर्माहट बढ़ते ही मच्छरों का हमला, लोग परेशान
लखीमपुर खीरी। तापमान बढ़ने के साथ शहर और ग्रामीण इलाकों में मच्छरों का प्रकोप तेज हो गया है। शाम ढलते ही मच्छरों के झुंड लोगों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। घरों के आसपास जमा गंदा पानी और नालियों की समुचित सफाई न होने से समस्या और गंभीर हो गई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 26.2 और न्यूनतम 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह तेज धूप रही, जिससे दिन में गर्मी का अहसास हुआ, हालांकि शाम को हल्की ठंडक बनी रही। इसके बावजूद मच्छरों का असर कम नहीं हुआ। बचाव के लिए लोग मच्छररोधी उपकरण और दवाओं का सहारा ले रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed