फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Shruti and Swayam Vidyalaya conferred with Ratna

श्रुति एवं स्वेच्छा विद्यालय रत्न से सम्मानित

Fri, 26 Mar 2021 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Shruti and Swayam Vidyalaya conferred with Ratna
लखीमपुर खीरी। सनातन धर्म बालिका इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को मेधा सम्मान समारोह हुआ। इसमें हाईस्कूल की स्वेच्छा एवं इंटरमीडिएट की श्रुति को विद्यालय रत्न से सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके अभिभावकों को भी गौरवशाली अभिभावक सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन

उद्घाटन डीआईओएस ओम प्रकाश त्रिपाठी, कॉलेज अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने मां सरस्वती का पूजन एवं दीप जलाकर किया। इसके बाद छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान डीआईओएस ने इंटरमीडिएट में 90.06 प्रतिशत अंक लाने पर श्रुति वर्मा को स्वर्ण पदक (विद्यालय रत्न) एवं मां रिंकी देवी, पिता अखिलेश वर्मा को गौरवशाली अभिभावक सम्मान मिला। इनके अलावा आयोजन में 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाली सात अन्य छात्राओं एवं हाईस्कूल में 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाली 21 अन्य छात्राओं को रजत पदक व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। कॉलेज अध्यक्ष रश्मि बाजपेई, कोषाध्यक्ष विमल अग्रवाल, तुषार गर्ग, अवधेश गुप्ता, पालिकाध्यक्ष निरुपमा बाजपेई, सीमा साहनी, नूतन गुप्ता आदि मौजूद रहीं। समापन वंदेमातरम से हुआ। संचालन आचार्य विजय शुक्ल ने किया।
विज्ञापन

सर्वाधिक अंक लाने पर मिली धनराशि
आर्य कन्या इंटर कॉलेज की विज्ञान शिक्षक मीरा माथुर ने विज्ञान में सबसे अधिक अंक लाने पर स्वेच्छा मिश्रा को 500 रुपये, रश्मि बाजपेई ने क्रियाकलापों में भागीदारी करने पर स्नेहा शुक्ला एवं कक्षा 11 में विज्ञान वर्ग में सर्वाधिक अंक लाने पर अंजली जायसवाल को 1100 रुपये, नीरू बरनवाल ने विज्ञान में सबसे अधिक अंक लाने पर अनुष्का वर्मा को 1100 रुपए दिए। प्रधानाचार्य शिप्रा बाजपेई ने इंटरमीडिएट में अंग्रेजी विषय में सर्वाधिक अंक लाने पर पारुल राज को 1101 रुपये, ममता अग्रवाल ने क्रिया कलापों में प्रतिभाग करने पर अतिका बंसवार व पलक शुक्ला को 501-501रुपये देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ छात्राएं
सर्वश्रेष्ठ छात्रा - शुभ्रा शुक्ला,
सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक प्रदर्शन- दिव्यांषी गुप्ता,
सर्वश्रेष्ठ विज्ञान प्रदर्शन पुरस्कार- श्रुति मिश्रा,
सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी- नीषू राय,
सर्वश्रेष्ठ सांसद- नंदिनी शुक्ला
शत प्रतिशत उपस्थिति पर मिला रजत पदक
कॉलेज में सर्वाधिक उपस्थित पर नंदिनी शुक्ला, गरिमा चौधरी, अंजली सिंह कुशवाहा, आयुषी वर्मा, किम वर्मा एवं हर्षिता गोधवानी रजत पदक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed