{"_id":"64a8546444ee6dc295073ea4","slug":"showing-the-weapon-the-miscreant-said-give-money-or-else-he-will-shoot-the-shopkeeper-ran-away-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-828-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: असलहा दिखाकर बोला बदमाश- रुपये दो नहीं तो मार देंगे गोली, दुकानदार भिड़ा तो भाग गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: असलहा दिखाकर बोला बदमाश- रुपये दो नहीं तो मार देंगे गोली, दुकानदार भिड़ा तो भाग गया
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर पर असलहा दिखाकर दुकानदार से लूट का प्रयास करता लुटेरा
लखीमपुर खीरी। बृहस्पतिवार की रात सिरदर्द की दवा खरीदने के बहाने बेहजम रोड के लवी मेडिकल स्टोर में पहुंचे बदमाश ने फिल्मी स्टाइल में दुकानदार को असलहा दिखाकर लूटने की कोशिश की। दुकानदार ने हिम्मत दिखाई और असलहा छीन लिया। इस पर बदमाश भाग गया। यह घटना दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। देर रात हुई इस घटना से पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवाल उठे हैं।
शहर की हाइडिल कॉलोनी नहर रोड पर रहने वाले अजय कुमार सरोज का बेहजम रोड पर नहर पुलिया के पास लवी मेडिकल स्टोर है। दुकान रात 10.30 बजे रात तक खुलती है। बृहस्पतिवार की रात करीब 10.12 बजे दो बदमाश बाइक से दुकान पर आए। मुंह में गमछा लपेटे हुए एक बदमाश दुकान के अंदर पहुंचा और सिरदर्द की दवा मांगी। दुकानदार अजय कुमार दवा निकाल रहे थे। इसी समय बदमाश ने कमर में लगा असलहा निकाला और नाल खाेलकर दिखाते हुए कहा कि देख लो लोड है। जो भी रुपये हैं, सब दे दो नहीं तो गोली मार देंगे।
अजय कुमार पहले तो सकपकाए फिर बदमाश से भिड़ गए। खुद को फंसता देख बदमाश असलहा छोड़कर भाग गया। अजय कुमार भागते हुए बदमाश के पीछे भी गए। सदर कोतवाल चंद्रशेखर ने बताया कि मामले में केस पंजीकृत किया गया है। बदमाश को चिह्नित भी कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तारी होगी।