{"_id":"6908ef6a988e80c9010b768d","slug":"show-off-safety-people-are-walking-with-their-helmets-hanging-instead-of-wearing-them-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-160061-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दिखावे की सुरक्षा... हेलमेट लगाने की बजाय लटकाकर चल रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दिखावे की सुरक्षा... हेलमेट लगाने की बजाय लटकाकर चल रहे लोग
Mon, 03 Nov 2025 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 03 Nov 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
आंबेडकर पार्क के पास परिवार को बैठकर हेलमेट हैंडल में टांगकर जाते बाइक सवार। संवाद
लखीमपुर खीरी। बिना हेलमेट लगाए बाइक चलाना, चलती गाड़ी पर फोन से बात करना, गलत दिशा से वाहन दौड़ाना और ओवरस्पीड चलना... सड़क पर ये सब नजारे आम हो गए हैं। इसके कहीं आगे कई लोग दिखावे के लिए हेलमेट तो साथ रखते हैं, लेकिन पहनने के बजाय हैंडल पर या पीछे लटका लेते हैं। उनका मानना होता है कि पुलिस कहीं चेकिंग करती दिखेगी तो पहन लेंगे, लेकिन यातायात माह में भी पुलिस उन पर कार्रवाई नहीं कर रही।
सोमवार को पड़ताल की गई तो संकटा देवी चौराहा, सदर चौराहा, धर्मशाला चौराहा समेत शहर के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक नियमों की खुलेआम अनदेखी होती मिली। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद लोग नियमों की परवाह किए बगैर निकलते रहे। पुलिस की तरफ से कार्रवाई न के बराबर रही, जबकि यातायात माह के तहत पुलिस जागरूकता अभियान चला रही है। इसके बाद भी वाहन चालकों पर इसका असर नजर नहीं आ रहा है। समाजसेवियों का कहना है कि जब तक लोग खुद नियमों का पालन नहीं करेंगे, तब तक हादसों में कमी नहीं आएगी।
-- -- -- -- -- -- -- --
यातायात अभियान चल रहा है। पुलिसकर्मी नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी कर रहे हैं। नियम तोड़ने वाले लोगों के साथ अब और सख्ती की जाएगी।
- विवेक तिवारी, सहायक पुलिस अधीक्षक