फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Show cause notices issued to seven SDMs and four officers

सात एसडीएम और चार अफसरों को कारण बताओ नोटिस जारी

Thu, 14 Apr 2022 11:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Show cause notices issued to seven SDMs and four officers
प्रतीकात्मक तस्वीर
आईजीआरएस पर असंतुष्ट फीडबैक आने पर डीएम का पारा चढ़ा
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ताओं द्वारा असंतुष्ट फीडबैक दिए जाने पर जनपद की ग्रेडिंग खराब स्थिति में पहुंच गई है। इससे डीएम महेंद्र बहादुर सिंह का पारा चढ़ गया। उन्होंने एसडीएम मोहम्मदी, मितौली, पलिया, गोला, निघासन, धौरहरा व सदर समेत ईओ लखीमपुर, जिला समाज कल्याण अधिकारी, बीडीओ रमियाबेहड़, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करके जवाब-तलब किया है।
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल पर अफसरों द्वारा पूर्व में निस्तारित प्रकरणों में असंतुष्ट फीडबैक मिले, जिसकी समीक्षा की गई। समीक्षा में पाया गया कि अफसरों के स्तर पर डिफाल्टर शिकायतें लंबित हैं, जो अफसरों द्वारा समय से आख्या उपलब्ध न कराए जाने के कारण डिफाल्टर हो गई हैं। इसके संबंध में संबंधित अफसरों व कार्यालय कर्मियों को कई बार व्हाट्सएप व दूरभाष पर सूचना उपलब्ध कराते हुए आख्या उपलब्ध कराने के निर्देेश दिए गए, लेकिन समय से आख्या उपलब्ध नहीं कराई गई, जो घोर आपत्तिजनक है। डीएम ने कारण बताओ नोटिस के जरिए डिफाल्टर शिकायतों की गुणवत्तापरक आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। समय पर आख्या ना उपलब्ध कराए जाने के संबंध में स्पष्टीकरण देने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

इन अफसरों को कारण बताओ नोटिस हुए जारी
डीएम ने एसडीएम मोहम्मदी को पांच डिफाल्टर, एसडीएम मितौली व धौरहरा को चार-चार डिफाल्टर, एसडीएम पलिया को पांच डिफाल्टर, एसडीएम गोला व निघासन को एक-एक डिफाल्टर, एसडीएम सदर को छह डिफाल्टर, जिला समाज कल्याण अधिकारी को 14 डिफाल्टर, ईओ नपाप लखीमपुर को छह डिफाल्टर, बीडीओ रमियाबेहड़ को तीन डिफाल्टर, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को एक डिफाल्टर शिकायतों पर कारण बताओ नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed