{"_id":"6942e812e684a4e6c00f2986","slug":"shops-and-rooms-demolished-with-bulldozers-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-163831-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बुलडोजर से दुकानें और कमरे गिराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बुलडोजर से दुकानें और कमरे गिराए
Wed, 17 Dec 2025 10:57 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 17 Dec 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
पलिया सिंगहिया चौराहा पर गिराया गया निर्माण। संवाद
पलियाकलां। सिंगहिया चौराहे के पास कुछ लोगों ने एक-एक जमीन पर बनीं नौ दुकान और एक कमरे को ढहा दिया। दुकान स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर कुछ लोगों पर बुलडोजर से इसे तोड़ने और समान उठा ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
दुधवा मार्ग सिंगहिया चौराहे के पास दिलदार अली की नौ दुकानें व उस पर एक कमरा बना हुआ था। बीती रात कुछ लोगों ने बुलडोजर से सभी दुकानों व कमरे को ढहा दिया। दिलदार को घटना की जानकारी बुधवार की सुबह हुई, जब वह घर से दुकान खोलने पहुंचे। वह दुकान में ट्रैक्टर रिपेयर का काम करते हैं। दुकानें तोड़े जाने पर उसने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बताया गया है कि जिस जमीन पर दुकानें बनी थीं, वह विवादित है। जमीन के स्वामित्व का मामला सिविल जज सीनियर डिवीजन के यहां विचाराधीन है।
इस मामले में वर्ष 2018 में दिलदार के पिता के हक में स्थगन आदेश भी पारित किया था। उसे अभी तक लागू बताया गया है। इस संबंध में दिलदार ने छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। यह सभी लोग गोला व लखनऊ के निवासी बताए गए हैं।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि संबंधित की तहरीर मिली है। नगर चौकी इंचार्ज को मामले की जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।