{"_id":"61645ed28ebc3e62653976a5","slug":"shivsena-state-chief-reached-the-house-of-lakhimpur-violence-deceased-lovepreet-and-said-that-shiv-sena-will-bring-justice-to-the-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी बवाल: मृतक लवप्रीत के घर पहुंचे शिवसेना प्रदेश प्रमुख, कहा- शिवसेना परिजन के साथ, दिलाएंगे इंसाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी बवाल: मृतक लवप्रीत के घर पहुंचे शिवसेना प्रदेश प्रमुख, कहा- शिवसेना परिजन के साथ, दिलाएंगे इंसाफ
Mon, 11 Oct 2021 09:27 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, मझगईं-पलिया (लखीमपुर खीरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, मझगईं-पलिया (लखीमपुर खीरी)
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 11 Oct 2021 09:27 PM IST
सार
शिवसेना के राज्य प्रमुख अनिल सिंह ने मृतक लवप्रीत सिंह के पिता सतनाम सिंह से वार्ता की। उन्होंने कहा कि शिवसेना आपके साथ है और शिवसेना प्रमुख व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने उनको भेजा है।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी लेटेस्ट न्यूज़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तिकुनिया कांड में मृतक किसान चौखड़ा फार्म निवासी लवप्रीत सिंह के घर सोमवार को शिवसेना के राज्य प्रमुख अनिल सिंह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और मृतक के परिजन को हौसला दिया। उन्होंने कहा कि शिवसेना आपके साथ है और इंसाफ दिलाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
शिवसेना के राज्य प्रमुख अनिल सिंह दोपहर करीब चार बजे चौखड़ा फार्म निवासी मृतक लवप्रीत सिंह के घर पहुंचे। यहां उन्होंने मृतक के पिता सतनाम सिंह से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिवसेना आपके साथ है और शिवसेना प्रमुख व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने उनको भेजा है। इंसाफ दिलाने के लिए शिवसेना पूरी तरह से परिजन के साथ है और किसानों पर हुए अत्याचार का विरोध करती है।
विज्ञापन
करीब एक घंटा तक उन्होंने परिजन से वार्ता की। इसके बाद उनका काफिला निघासन के लिए रवाना हो गया। इस दौरान उनके साथ पार्टी के लखीमपुर जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, लखीमपुर ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता, सीतापुर जिला उपाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भारत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पीड़ितों को इंसाफ के लिए हर संभव प्रयास का वादा
पलियाकलां के माहौर वैश्य धर्मशाला में शिवसेना के राज्य प्रमुख अनिल सिंह ने तिकुनिया कांड की निंदा करते हुए कहा कि वह पीड़ित परिवारों को इंसाफ दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि तिकुनियां में किसानों पर जो अत्याचार हुआ वह सरासर गलत है। किसान अगर प्रदर्शन कर रहे थे तो प्रदर्शन करना सभी का अधिकार है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, चंद्र प्रकाश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सीतापुर मुकेश गुप्ता, भारत शर्मा आदि मौजूद रहे।