फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Shivpal yadav

‘औने-पौने दामों में बिक रहा धान और नहीं मिल रहा गन्ना भुगतान’

Thu, 31 Dec 2020 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
Shivpal yadav
महंगापुर के त्रिकोलिया गांव में सभा को संबोधित करते प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
महंगापुर (लखीमपुर खीरी)। पूर्व विधायक निरवेन्द्र कुमार मिश्र उर्फ मुन्ना के त्रिकोलिया पढुआ स्थित आवास पर बुधवार को श्रद्धांजलि देने पहुंचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि किसान औने पौने दामों पर धान बेचने को मजबूर है तो उसे गन्ने का बकाया भुगतान नहीं मिल पा रहा है। महंगापुर के बाद शिवपाल लखीमपुर खीरी पहुंचे और यहां भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पत्रकारों से बात भी की।
विज्ञापन

शिवपाल सिंह यादव का काफिला बुधवार को त्रिकोलिया पहुंचा। पूर्व विधायक के पुत्र संजीव कुमार मिश्र के अलाव प्रसपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मंच पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिवंगत पूर्व विधायक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में किसी को न्याय नहीं मिल रहा है, छह सितंबर को पूर्व विधायक निरवेन्द्र कुमार मिश्र उर्फ मुन्ना की हत्या कर दी गई पर परिवार की सुनवाई नहीं हुई, परिजन न्याय के लिए आज भी लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों को गन्ने का भुगतान नहीं मिल रहा, दिल्ली की सड़कों पर काले कृषि कानूनों को वापस कराने के लिए किसान सड़कों पर रात बिताने को मजबूर हैं लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। इस सरकार में बिजली, पानी की दरों को तो महंगा कर दिया गया लेकिन गन्ने का मूल्य नहीं बढ़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पूर्व विधायक पुत्र संजीव को प्रसपा से दिया विधानसभा का टिकट
प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने पूर्व विधायक मुन्ना के पुत्र संजीव कुमार मिश्र को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इसके बाद आने वाले विधानसभा चुनावों में पलिया विधानसभा से उनको प्रसपा की सीट पर टिकट देने का एलान किया।

-
पलिया में जगह-जगह हुआ स्वागत
राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का पलिया में जगह-जगह पर स्वागत किया गया। दुधवा तिराहा पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। वहीं मंडी गेट पर भी उनका स्वागत हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed