{"_id":"64ef5a05aac2f584c0088e71","slug":"shivali-mishra-of-the-city-secured-the-ninth-position-in-the-list-of-top-ten-in-uppsc-j-2022-result-2023-08-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UPPCS J 2022 Result: लखीमपुर की शिवाली ने प्रदेश में लहराया परचम, पहले ही प्रयास में हुआ पीसीएस-जे में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPPCS J 2022 Result: लखीमपुर की शिवाली ने प्रदेश में लहराया परचम, पहले ही प्रयास में हुआ पीसीएस-जे में चयन
Wed, 30 Aug 2023 08:33 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 30 Aug 2023 08:33 PM IST
सार
प्रदेश के टॉप टेन की सूची में शहर की शिवाली मिश्रा ने नौवां स्थान हासिल कर जिले और शहर का नाम रौशन किया है। शिवाली ने बताया कि 2023 में उन्होंने नेट जेआरएफ की परीक्षा भी पास की है। कहा कि लोगों के साथ सही इंसाफ करूं यही प्राथमिकता है।
विज्ञापन
शिवाली मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने बुधवार को न्यायिक सेवा के परिणाम जारी किये, जिसमें प्रदेश के टॉप टेन की सूची में शहर की शिवाली मिश्रा ने नौवां स्थान हासिल कर जिले और शहर का नाम रौशन किया है। पहले ही प्रयास में बड़ी सफलता हासिल करने पर शिवाली जहां फूली नहीं समा रही हैं, वहीं घर पर परिवार और रिश्तेदारों के बधाई संदेश देने के लिये तांता लग गया है।
शहर के बाजपेयी कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय शिवाली मिश्रा ने पहले ही प्रयास में पीसीएस-जे की परीक्षा उत्तीर्ण की है, साथ ही टॉप टेन में जगह भी बनाई है। परिणाम जारी होने के बाद खुशी से गदगद शिवाली मिश्रा ने बताया कि उनका यह प्रथम प्रयास था, जिसमें उन्होंने टॉप टेन की सूची में जगह बनाई है।
बताया कि इसी साल उन्होने दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलएम की पढ़ाई पूरी की है। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पीसीएस-जे की परीक्षा दी थी, जिसमें उन्हें अब सफलता मिल गई है। शिवाली ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पूरे परिवार को देते हुए कहा कि परिवार ही उनकी सबसे बड़ी मजबूती रही है। हर कदम पर परिवार के सहारे ने उन्हें किसी भी बाधा को आसानी से पार करने में मदद पहुंचाई है। इसलिये वह अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को दे रही हैं।
विज्ञापन
बताया कि 2019 में लखनऊ के डॉ. शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय से एलएलबी करने के बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय में एलएलएम में एडमिशन लिया था, साथ ही कोर्स के साथ-साथ ज्यूडिशियल सर्विस की भी तैयारी शुरु कर दी थी। माता पिता, परिवार और कुछ दोस्तों की दुआएं रंग लाईं और पहले ही प्रयास में उन्होंने प्रतिष्ठित न्यायिक सेवा में मैदान मार लिया। शिवाली ने बताया कि 2023 में उन्होंने नेट जेआरएफ की परीक्षा भी पास की है। कहा कि लोगों के साथ सही इंसाफ करूं यही प्राथमिकता है। कहा कि ड्यूटी जॉइन करने के साथ ही वह अपनी पढ़ाई भी जारी रखेंगी।