फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Shiv Prasad murder case: Police filed report on the fourth day of the murder

शिव प्रसाद हत्याकांड : हत्या के चौथे दिन पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Mon, 19 Feb 2024 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Shiv Prasad murder case: Police filed report on the fourth day of the murder
सिकंदराबाद। चार दिन पहले थाने से 50 मीटर दूर स्थित झोंपड़ी में नीमगांव निवासी मजदूर शिवप्रसाद का शव लहूलुहान हालत में मिलने के बाद पुलिस ने रविवार शाम हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नीमगांव में बृहस्पतिवार सुबह थाने के पास खेत में झोंपड़ी डालकर रखवाली कर रहे शिवप्रसाद का शव मिला था। घटनास्थल पर चारों ओर खून बिखरा था। हर देखने वाला पहली नजर में ही इसे हत्या कह रहा था मगर पुलिस की अपनी अलग कहानी थी। पुलिस का कहना था कि शिवप्रसाद की मौत जंगली जानवर के हमले में हुई है। हालांकि शाम को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो गया कि धारदार हथियार से वारकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन

शनिवार को सीओ मितौली शमशेर बहादुर सिंह ने थाने पहुंचकर शिव प्रसाद की पत्नी और लड़के से घंटों बातचीत की थी। एसओ श्रद्धा सिंह को मुकदमा दर्ज करने का आदेश भी दिया था। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि मृतका की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पुलिस के हाथ घटना से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं, जिस पर पुलिस की टीम कुछ लोगों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed