फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Shiv Nagri Chhotikashi resounded with the chants of Har Har Mahadev

Lakhimpur Kheri News: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजी शिव नगरी छोटीकाशी

Mon, 10 Jul 2023 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Shiv Nagri Chhotikashi resounded with the chants of Har Har Mahadev
सावन के प्रथम सोमवार पर भगवान शिव का जलाभिषेक करते भक्त
गोला गोकर्णनाथ। सावन माह के पहले सोमवार को शिवभक्तों के दर्शनार्थ पौराणिक शिव मंदिर के कपाट रात दो बजे ही खोल दिए गए। दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर विश्व कल्याण और सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए रविवार शाम से ही शिवभक्तों ने नगर के विभिन्न स्थानों पर डेरा जमा लिया था। मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को लोहे की कई बैरिकेडिंग पार करनी पड़ीं। हाथों में पूजन की थाली लिए प्रथम पूज्य भगवान गणेश का पूजन करते हुए पौराणिक शिव मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। हर-हर बम बम हर-हर महादेव के उद्घोष से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान रहा।
विज्ञापन


शिवभक्त कांवड़ियों पर बरसाए फूल
सावन के प्रथम सोमवार पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अरुण अवस्थी और पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू के साथ नगर वासियों ने शिवभक्त कांवड़ियों पर फूल बरसाए। जिसमें मुस्लिम वर्ग के लोग भी शामिल रहे। यह कार्यक्रम नगर में हिंदू मुस्लिम एकता, गंगा जमुनी संस्कृति की मिसाल बना। इस मौके पर सुरजन लाल वर्मा, लियाकत अली शकील अहमद, अली हुसैन, राजीव अवस्थी, अवधेश बाजपेई, बबलू राजपूत, अशोक तिवारी, किशन सोनी, नरेश चौरसिया, समीर खान, शत्रुघ्न मिश्रा, पालिका सदस्य राजेश अवस्थी सभासद, सरफराज खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं का मनमोहक स्वरूप रहा आकर्षण का केंद्र
पहले सोमवार को शाहजहांपुर निवासी लक्ष्मी मिश्रा अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ भगवान भोलेनाथ के दर्शन को आईं। उनके साथ तीन युवक शिव और माता पार्वती के आकर्षक स्वरूप में थे। लक्ष्मी मिश्रा ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से सावन में भगवान भोलेनाथ के दर्शन को आती हैं।

नगर पालिका ने शिवभक्तों के लिए किया गंगाजल का प्रबंध
नगर पालिका परिषद द्वारा अंबेडकर तिराहे के पास काउंटर लगाकर शिवभक्तों के लिए भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए गंगाजल का प्रबंध किया गया। उधर ममरी में गोला-शाहजहांपुर रोड पर स्थित बरम बाबा स्थान के पास बेतरतीब खड़े तीर्थ यात्री वाहनों को साइड में लगाने के लिए कोतवाल बलवंत सिंह शाही ने मोर्चा संभाला।

सावन के प्रथम सोमवार पर भगवान शिव का जलाभिषेक करते भक्त

सावन के प्रथम सोमवार पर भगवान शिव का जलाभिषेक करते भक्त

सावन के प्रथम सोमवार पर भगवान शिव का जलाभिषेक करते भक्त

सावन के प्रथम सोमवार पर भगवान शिव का जलाभिषेक करते भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed