फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Shikshamitra accused of molesting girl students, family members angry

Lakhimpur Kheri News: शिक्षामित्र पर छात्राओं से छेड़खानी करने का आरोप, परिजन भड़के

Fri, 17 May 2024 03:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Shikshamitra accused of molesting girl students, family members angry
मैगलगंज। थाना क्षेत्र के एक स्कूल की छात्राओं ने शिक्षामित्र पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पता चला तो स्कूल में हंगामा मच गया। अभिभावक स्कूल पहुंच गए। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। आरोपी शिक्षामित्र को हिरासत में लिया गया है। विभागीय अधिकारी ने भी कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

थाना मैगलगंज के एक गांव निवासी अभिभावक उस समय सन्न रह गए जब बेटियों ने स्कूल में उनके साथ छेड़खानी किए जाने की बात कही। छात्राएं एक प्राथमिक विद्यालय में पढ़ती हैं। बताया कि स्कूल में तैनात शिक्षामित्र उनके साथ अक्सर छेड़खानी करता है। शिक्षा के मंदिर में इस तरह की घिनौनी हरकत का पता चला तो आक्रोशित अभिभावकों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने स्कूल पहुंचकर जांच-पड़ताल की तो पता चला कि शिक्षामित्र कई बच्चियों के साथ इस तरह की हरकत कर चुका था। शिकायत न होने की वजह से शिक्षामित्र के हौसले बुलंद थे। अभिभावक की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को शिक्षामित्र बालेश्वर मिश्र के खिलाफ छेड़खानी और पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वहीं बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पूरे मामले में बीईओ से रिपोर्ट मांगी गई है। इस तरह का कृत्य किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।


बकरियां चराने गई महिला से छेड़खानी, आरोपी ने पीड़िता के भाई को पीटा



गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही व्यक्ति पर छेड़खानी और भाई की पिटाई का आरोप लगाया है।



पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि बुधवार की दोपहर वह जंगल में बकरियां चरा रही थी। तभी गांव के ही एक युवक ने उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। बचाव में आए पीड़िता के भाई को भी आरोपी ने लात-घूंसों से मारा-पीटा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed