{"_id":"60cb9b418ebc3e11e549f576","slug":"sharda-s-water-level-fell-below-the-danger-mark-now-there-is-a-danger-of-erosion-lakhimpur-news-bly4500461109","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरे के निशान से नीचे उतरा शारदा का जलस्तर, अब कटान का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरे के निशान से नीचे उतरा शारदा का जलस्तर, अब कटान का खतरा
विज्ञापन
पलिया में शारदा पुल पर खतरे के निशान के नीचे बहता पानी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बोझवा ठोकर नंबर जीरो और इमलिया के रास्ते पर चलने लगा पानी
विज्ञापन
पलियाकलां। शारदा नदी के जलस्तर बृहस्पतिवार को घटकर खतरे के निशान से नीचे उतर गया है, लेकिन अब नदी ने कटान करना शुरू कर दिया है।
शारदा नदी का जलस्तर बुधवार को खतरे के निशान से 24 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया था, लेकिन अब जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है। जल आयोग के मुताबिक बृहस्पतिवार को दोपहर तीन बजे तक नदी का जलस्तर 153.880 सेंटीमीटर तक पहुंच गया है। उधर, घटते जलस्तर के कारण नदी ने अब कटान करना शुरू कर दिया है।
श्रीनगर, आजादनगर, बर्बादनगर, मटैहिया आदि गांवों के खेतिहर इलाकों में नदी कटान कर रही है। बोझवा की ठोकर नंबर जीरो और इमलिया फार्म जाने वाले रास्ते पर भी नदी का पानी भर गया है। करीब तीन फुट पानी भरने से लोगों को आवागमन में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बोझवा की ठोकर नंबर जीरो को पार कर ग्रामीण अपने खेतों की ओर जाते हैं, लेकिन अब उनको खेतों पर जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
तीन दिनों से हो रही बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद समूह के कई कार्यकर्ताओं ने समीपवर्ती गांवों के ग्रामीणों को जानकारी दी। श्रीनगर गांव समेत अन्य कई गांवों में समूह के सदस्य पहुंचे और नदी का जलस्तर व बनबसा से छोड़े गए पानी के बारे में बताया। ताकि ग्रामीणों को बाढ़ से पूर्व तैयार और सावधानी बरतने का समय मिल सके। संवाद

बाढ़ की पूर्व सूचना के लिए सूचना तंत्र सक्रिय
पलियाकलां। ट्रोसा परियोजना के तहत आक्सफेम इंडिया के सहयोग से नदियों के किनारे संचालित समूह शारदा नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद सक्रिय हो गए हैं। समूहों द्वारा नदी से सटे गांवों के ग्रामीणों को जलस्तर से संबंधित जानकारियां दी जा रही हैं।