फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   sharda river water level increased

शारदा नदी में जमा सिल्ट कटान की वजह

Fri, 12 Jul 2019 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
sharda river water level increased
पलिया के बोझवा गांव की ठोकर नंबर एक से गुजरते ग्रामीण। - फोटो : LAKHIMPUR
शारदा नदी में सिल्ट जमा होने के कारण चार दिन की बारिश में ही शारदा नदी उफान पर आ गई है और खतरे के निशान से ऊपर बहने लगी है। खतरे का निशान 154 सेंटीमीटर िनर्धारित हो गया है।?इसी नए पैमाने के हिसाब से शारदा खतरे के निशाने से 17 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। नदी ने गांव में स्थित श्रीनगर गांव को भी अपने निशाने पर लेना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

मझगईं के नयापुरवा के पास भी शारदा नदी की लहरें पहुंचने लगी हैंए जबकि बोझवा के ठोकर नंबर एक का हाल तो और अधिक खराब हो गया है। यहां पर चार फिट पानी से गुजरकर ग्रामीण खेतों पर पहुंच कर मवेशियों के लिए चारा ला रहे हैं। शारदा नदी में जमा सिल्ट अब नदी के आसपास बसे गांवों के ग्रामीणों की मुसीबत बनने लगी है। मात्र चार दिन की बारिश में ही सिल्ट के चलते शारदा नदी ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया है। शारदा के उफान के बाद नदी का पानी कई गांवों की सीमा तक जा पहुंचा है। श्रीनगर व नयापुरवा गांव के पास पहुंची शारदा नदी की तेज लहरों को देख ग्रामीण खासा भयभीत हैं। गांव के पास नदी को बढ़ता देख ग्रामीणों के माथे पर चिंता की लकीरे साफ नजर आने लगी हैं। इतना ही नहीं शारदा नदी के उफनाने के कारण कुंवरपुर कलां गांव जाने वाले सभी मार्गों पर नदी का पानी चलने लगा है। जिस कारण ग्रामीणों को अपने गांव जाने के लिए जान जोखिम में डालकर नाव का सहारा लेना शुरू कर दिया है। उधरए बोझवा गांव के ठोकर नंबर एक की तरफ पानी काफी तेज व बढ़ गया है। ग्रामीण जान जोखिम में डालकर चार फिट पानी से होकर खेतों में जाते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

साथ ही इसी रास्ते से मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था करते हैं। गांव के लोगों दहशत है कि अगर जलस्तर और बढ़ा तो पानी गांवों में घुसने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed