फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sharda, 77 cm above the

शारदा का फिर 77 सेंटीमीटर ऊपर

Fri, 15 Jul 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-पलियाकलां।
अमर उजाला ब्यूरो-पलियाकलां। Updated Fri, 15 Jul 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Sharda, 77 cm above the
शारदा - फोटो : अमर उजाला
समीपवर्ती गांवों के ग्रामीण भयभीत, नयापुरवा और खालेपुरवा में कटान
विज्ञापन

शारदा नदी का जलस्तर घटने के बाद फिर बढ़ने लगा है। अब नदी का जलस्तर खतरे के निशान से करीब 77 सेमी ऊपर है। नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के गांवों के लोग परेशान हो गए हैं। वहीं कई रास्तों पर पानी भर जाने के कारण आवागमन बाधित हो रहा है, जबकि मझगईं क्षेत्र के नयापुरवा में नदी ने कटान तेज कर दिया है। जिससे ग्रामीणों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। 

क्षेत्र में भले ही बारिश कम हो लेकिन पहाड़ों पर लगातार हो रही है। इससे शारदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। लगातार बढ़ रहे जलस्तर के कारण शारदा नदी खतरे के निशान 153.620 सेमी से 77 सेमी ऊपर 154.390 सेमी पर पहुंच गई है। जिससे आसपास के गांव कचनारा, बोझवा, मटैहिया, आजादनगद, बर्बादनगर, मेलाघाट आदि गांवों के किनारों पर पानी भर गया है। इसके साथ ही इमलिया जाने वाला रास्ता भी कई दिनों से बंद है। इस मार्ग पर डेढ़ से दो फुट तक पानी चल रहा है। साथ ही अतरिया रेलवे क्रासिंग के पास तक पानी भर गया है। हालांकि सड़क ऊंची होने के कारण पानी किनारों तक ही रह गया है। उधर मझगईं क्षेत्र के ग्राम नयापुरवा, खालेपुरवा में  शारदा नदी ने कटान तेज कर दिया है। इससे ग्रामीणों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed