फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sharada's katan fast, river rushing near Pratapinabehad

शारदा का कटान तेज, प्रतापीबेहड़ बंधे के पास पहुंची नदी 

Sat, 26 Aug 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  धौरहरा (लखीमपुर खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो  धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। Updated Sat, 26 Aug 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Sharada's katan fast, river rushing near Pratapinabehad
शारदा - फोटो : अमर उजाला
समरदाबदाल की सैकड़ों एकड़ फसल शारदा में समाई   
विज्ञापन

हटवा, रुद्रपुर, सरैंया, जनकपुर में तबाही मचा रही घाघरा

जिले के ब्लाक ईसानगर क्षेत्र में घाघरा नदी हटवा रुद्रपुर, सरैंया, जनकपुर, हुलासपुरवा गांवों को तेजी से उजाड़ रही है। शारदा नदी ने धौरहरा ब्लाक के प्रतापीबेहड़, समरदाबदाल एक बार फिर कटान करना शुरू कर दिया है। नदी का कटान इतना तेज है कि बीते तीन दिनों में शारदा नदी सैकड़ों एकड़ भूमि निगल कर बंधे की तरफ तेजी से बढ़ चली है। 
ईसानगर के हटवा और हुलासपुरवा में घाघरा नदी ने शुक्रवार को तीन घर निगल लिए। वहीं, शारदा नदी ने भी भू-कटान तेज कर दिया है। अब तक नदी करीब सौ एकड़ भूमि अपने तेज बहाव से काट कर बंधे की तरफ बढ़ चली है। शुक्रवार से शारदा नदी ने अवधेश बिहारी जगदंबा, भगौती आदि के गन्ने की फसल लगे खेत निगल कर प्रतापीबेहड़ बंधे की तरफ तेजी से बढ़ती चली आ रही है। यदि कटान इसी तरह चलता रहा तो नदी जल्द ही बंधे को काट लेगी। ऐसी स्थिति में जंगलवाली प्रतापीबेहड़ बजहा संकल्पा पहड़ियापुरवा डिहुआ सहित कई गांवों में भीषण तबाही हो सकती है।  
विज्ञापन

करीब एक दशक से नदी के इस मुहाने पर कटान नहीं हो रहा था। इससे पहले शारदा इसी प्वाइंट पर कटान करती रही है। शारदा का कटान तेज होने से ग्रामीणों में दहशत है। प्रशासन इस कटान से बेखबर है। एसडीएम घनश्याम त्रिपाठी ने बताया कि समरदाबदाल में कटान की सूचना नहीं है, लेखपाल को भेजकर दिखवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed