{"_id":"6ab58bc2d268bcf08e0ff318","slug":"shahjahanpur-wrestler-did-not-find-an-opponent-in-the-final-declared-the-winner-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-185880-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: शाहजहांपुर के पहलवान को नहीं मिला फाइनल में प्रतिद्वंद्वी, विजेता घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: शाहजहांपुर के पहलवान को नहीं मिला फाइनल में प्रतिद्वंद्वी, विजेता घोषित
Fri, 25 Sep 2026 02:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
बिजुआ। ग्राम पंचायत बस्तौली में आयोजित तीन दिवसीय प्राचीन जलविहार मेले में दंगल का फाइनल मुकाबला नहीं हो सका। शाहजहांपुर के चांदपुर निवासी पहलवान राजीव मिश्र ने प्रतिद्वंद्वी को कुश्ती के लिए ललकारते हुए हाथ मिलाने का प्रयास किया, लेकिन कोई पहलवान उनसे मुकाबले के लिए आगे नहीं आया। दंगल कमेटी ने राजीव मिश्र को फाइनल का विजेता घोषित कर दिया।
21 से 23 सितंबर तक चले मेले का बुधवार देर शाम समापन हुआ। दंगल में बरेली, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, पीलीभीत और लखीमपुर समेत करीब एक दर्जन जिलों के लगभग दो दर्जन पहलवानों ने हिस्सा लिया।
मेले में राधा-कृष्ण की मनोहारी झांकी और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। दर्शकों ने कार्यक्रमों का आनंद लिया। इस दौरान समिति प्रबंधक प्रमोदकुमार शुक्ल, अध्यक्ष राजबंधु वाजपेई समेत समिति के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। संवाद