फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   SFC's bank account seized on commercial tax dues

वाणिज्य कर बकाया होने पर एसएफसी का बैंक खाता सीज

Mon, 25 Jan 2021 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
SFC's bank account seized on commercial tax dues
लखीमपुर खीरी। राज्य आवश्यक वस्तु निगम (एसएफसी) कार्यालय मुड़िया मंदिर पर पांच करोड़ से ज्यादा का वाणिज्य कर बकाया होने के मामले में आरसी जारी होने के बाद एसडीएम सदर डॉ. अरुण कुमार सिंह ने एसएफसी का बैंक का खाता सीज कर दिया है। सोमवार को संग्रह अमीन राजेंद्र वर्मा ने आरसी की प्रति एसएफसी के जिला प्रबंधक और इंडियन बैंक को तामील करा दी है।
विज्ञापन

एसएफसी पर वर्ष 2008-09 का वाणिज्य कर बकाया चला आ रहा है। उस वक्त भी विभाग ने वसूली के लिए नोटिस और आरसी की कार्रवाई की थी। तब एसएफसी ने हाईकोर्ट में वाद दायर कर मामले में स्टे हासिल कर लिया था। काफी समय सुनवाई के बाद हाईकोर्ट में वाणिज्य कर विभाग के आगे एसएफसी की दलीलें काम नहीं आईं, जिससे एसएफसी को हाईकोर्ट में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद वाणिज्य कर विभाग ने पांच करोड़ से अधिक बकाया कर की वसूली के लिए आरसी जारी कर डीएम को पत्र भेजा था। इसके बाद तहसील प्रशासन ने एसएफसी पर बकाया धनराशि चार करोड़ 71 लाख 34 हजार 522 रुपये समेत अन्य कर की वसूली के लिए कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। इस कड़ी में अभी एसएफसी के इंडियन बैंक के एक खाते से धनराशि के आहरण पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

उधर, एसएफसी के जिला प्रबंधक चौधरी मंसूर अहमद ने बताया कि काफी पुराना मामला है। वाणिज्य कर विभाग की आरसी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील वाद दायर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed