{"_id":"684c5d5dee290c333b036830","slug":"several-officers-including-deputy-agriculture-director-transferred-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-148120-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: उप कृषि निदेशक सहित कई अफसरों का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: उप कृषि निदेशक सहित कई अफसरों का तबादला
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले के कई अफसरों का गैर जनपद तबादला हो गया है तो कुछ अन्य जिलों से स्थानान्तरित होकर आए हैं। पिछले ढाई साल से तैनात उप कृषि निदेशक अरविंद मोहन मिश्रा का तबादला फर्रुखाबाद किया गया है, जबकि बिजनौर के उप कृषि निदेशक गिरीश चंद्र को लखीमपुर भेजा गया है। इसके अलावा बिजली विभाग में लखीमपुर डिवीजन के गढ़ी पावर हाउस के एसडीओ सफरुद्दीन अंसारी को गोला भेजा गया है।
वहीं गोला डिवीजन के रेहरिया उपकेंद्र के अजीत कुमार को लखीमपुर डिवीजन भेजा गया है। मोहम्मदी डिवीजन के बरबर उपकेंद्र के जेई अकमल हुसैन को लखीमपुर डिवीजन भेजा गया है। लखीमपुर डिवीजन गढ़ी उपकेंद्र के जेई शेर अली को गोला, मितौली डिवीजन ओयल उपकेंद्र के जेई सत्येंद्र कुमार को गोला डिवीजन भेजा गया है। उधर, धनप्राप्त यादव को ईसानगर ब्लॉक का चार्ज दिया गया है। सुमित कुमार सिंह को फूलबेहड़, संदीप कुमार को धौरहरा, शरद कुमार सिंह को कुंभी गोला की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा अमित सिंह परिहार को मितौली ब्लाॅक के साथ बेहजम ब्लॉक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं सदर ब्लॉक में तैनात बीडीओ ज्ञानेंद्र कुमार सिंह को सदर के साथ ही नकहा ब्लॉक का अतिरिक्त प्रभाव दिया गया है। प्रभारी जिला विकास अधिकारी ने जारी आदेश में कहा है कि अपनी तैनाती वाले ब्लॉक में जाकर तुरंत कार्यभार ग्रहण कर इसकी प्रतिलिपि उपलब्ध कराएं। संवाद