फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Several injured in clashes in Isanagar and Dhaurahra, FIR registered

Lakhimpur Kheri News: ईसानगर और धौरहरा में मारपीट में कई घायल, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 26 May 2026 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 26 May 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Several injured in clashes in Isanagar and Dhaurahra, FIR registered
धौरहरा। अलग-अलग गांवों में जमीन विवाद और रंजिश के चलते हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के गांव चमारनपुरवा कलुआपुर निवासी इंद्रजीत ने पुलिस को बताया कि उनके घर के पास खेत में मक्का की फसल लगी है। रविवार रात करीब तीन बजे वह खेत की रखवाली कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के छोटे, हालसब और पुत्तन वहां पहुंच गए और जातिसूचक गालियां देते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। इससे उसके सिर, हाथ और शरीर में चोटें आई हैं।
विज्ञापन

ईसानगर थाना क्षेत्र के गांव नकहिया निवासी राजेश्वरी पत्नी राकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि गांव के ही अश्वनी कुमार, उसकी पत्नी तथा रीशू उनकी जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर बचाव करने पहुंचे पति राकेश कुमार और देवर प्रभात कुमार को भी पीट दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed