{"_id":"e60d9b26e3f0a0b41f4f366f7244560e","slug":"seven-to-eight-hours-a-cut-outcry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात-आठ घंटे कटौती, हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात-आठ घंटे कटौती, हाहाकार
लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 22 Sep 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर में 220 केवीए उपकेंद्र की मरम्मत के लिए सिस्टम कंट्रोल से जारी तीन घंटे की बिजली कटौती शहरी क्षेत्र पर भारी पड़ी। गर्मी के बीच मंगलवार को शहरी क्षेत्र में सात से आठ घंटे की बिजली कटौती की गई जिससे लोग बिजली के साथ-साथ पानी के लिए भी परेशान हुए।
सीतापुर के मेन उपकेंद्र की मरम्मत के कारण छाउछ से जुड़ी 132 केवीए की बिजली लाइन दोपहर एक बजे से लेकर शाम तक ठप रही। वहीं सुबह के समय आठ बजे से लेकर 11 बजे तक तीन घंटे की बिजली कटौती की गई। इस हिसाब से मंगलवार को शहर के लोगों को तय रोस्टर के अलावा इमरजेंसी बिजली कटौती का भी सामना करना पड़ा। अधिकारियों का कहना है कि सिस्टम कंट्रोल से कटौती के निर्देश जारी किए गए, लेकिन इसके बदले अतिरिक्त समय में बिजली सप्लाई नहीं दी गई, जिससे और ज्यादा बिजली की किल्लत हुईं। वहीं इस बाबत अधिशाषी अभियंता रजनीकांत मिश्रा ने कहा कि शहर को सवा घंटे अतिरिक्त बिजली दी गई। सुबह सात बजे के बजाए सवा आठ बजे बिजली काटी गई।
आईसीयू वार्ड को 24 घंटे बिजली
छाउछ से अंडरग्राउंड केबल बिछाकर जिला अस्पताल को 24 घंटे बिजली सप्लाई से जोड़ दिया गया था लेकिन आईसीयू वार्ड हाल में ही तैयार हुआ है। इस वार्ड में दिमागी बुखार और जापानी इंसेफ्लाइटिस से ग्रस्त मरीजों को भर्ती किया गया है। मंगलवार को सीडीओ नितीश कुमार के निर्देश पर अधिशाषी अभियंता रजनीकांत मिश्रा ने आईसीयू वार्ड पहुंचकर निरीक्षण किया और अस्पताल की सप्लाई से आईसीयू वार्ड को जोड़ने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
338 कनेक्शनों की चेकिंग
छाउछ क्षेत्र में लाइन हानियां कम करने के लिए चलाए गए अभियान के दौरान 338 बिजली कनेक्शनों की चेकिंग की गई। जेई आरएन मिश्रा ने बताया कि अभियान के दौरान बिजली लोड चेक किया। साथ ही 21 घरों के मीटर बदल दिए गए। वहीं एक लाख 88 हजार के बकाए में सात बिजली कनेक्शन काट दिए गए।