फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Seven kilometer canal will Simented

सात किलोमीटर तक सीमेंटेड होगी नहर

Wed, 15 Apr 2015 07:59 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 15 Apr 2015 07:59 PM IST
विज्ञापन
Seven kilometer canal will Simented
रामापुर से लेकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कालेज तक करीब सात किलोमीटर नहर को पक्की करने का कार्य बुधवार से शुरू कर दिया गया है। सदर विधायक उत्कर्ष वर्मा ने निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि नहर के सीमेंटेड होने से शहर का विकास होगा।
विज्ञापन

शहर के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित मेहता मिलेनियम अस्पताल के पास सदर विधायक ने निर्माण कार्य का लोकार्पण करते हुए कहा कि नहर की दोनों पटरियों के पक्की होने से शहर के तमाम लोगों को फायदा पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि खीरी रजबहा शारदा प्रणाली के अंतर्गत खीरी ब्रांच ग्राम बरखेरवा से निकला है। इसकी कुल लंबाई 23.98 किमी है तथा इसके हेड पर डिस्चार्ज 75.00 क्यूसेक है। सिंचित क्षेत्र 1041 हेक्टेयर है। इससे कुल पांच माइनरे तथा एक रजबहा निकलता है। यह रजबहा ब्रिटिशकाल में निर्मित हुआ है। प्राचीन नहर होने एवं आबादी के बीच से गुजरने के कारण इस रजबहे अस्तित्व लगभग शहरी क्षेत्र में समाप्त हो गया है तथा इससे दो माइनरे भी प्रभावित हो रही हैं। नहर की दोनों पटरियों को पक्की करने का कार्य 696 करोड़ में छह माह के  अंदर कराया जाएगा। सीसी लाइनिंग के बाद नगर पालिका द्वारा पौधरोपण एवं लाइटिंग का कार्य कराया जाना है। इससे नहर का सौंदर्यीकरण होगा तथा पर्यटन की दृष्टि से शहरवासियों के लिए वरदान साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed