फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Seven days left: Potholes on major roads could not be filled yet

सात दिन शेष : प्रमुख मार्गों के अब तक भरे नहीं जा सके गड्ढे

Mon, 15 Jul 2024 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Seven days left: Potholes on major roads could not be filled yet
स्टेशन मार्ग पर गड्ढे और जलभराव  संवाद
गोला गोकर्णनाथ। सावन मेला शुरू होने में सिर्फ सात दिन का समय बचा है। गोला नगर की कई प्रमुख सड़कों के गड्ढे अब तक भरे नहीं जा सके। स्टेशन मार्ग भी दुरुस्त नहीं हो सका, जबकि यह प्रमुख मार्ग है। ट्रेन और बसों से आने वाले श्रद्धालु इसी रास्ते से मंदिर पहुंचते हैं। मंदिर के समीप की कई अन्य सड़कों का हाल भी खराब है। हालांकि प्रशासन ने कुछ सड़कों पर पैच वर्क शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

22 अप्रैल से छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में बम-बम भोले के जयकारे गूंजने लगेंगे। लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ नगर में जुटेगी। इनमें कांवड़ यात्री भी होंगे। सावन के सोमवार को श्रद्धालुओं की संख्या और अधिक होगी। श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो, प्रशासन इसकी तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन

मार्ग, पेयजल, प्रकाश और अन्य व्यवस्थाओं को समय से दुरुस्त कराए जाने का दावा किया जा रहा है। मगर स्टेशन से मंदिर आने वाली प्रमुख सड़कें अब तक खस्ताहाल हैं। इनके गड्ढे भरे जाने का काम शुरू भी नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन प्रमुख मार्गों से मंदिर पहुंचेंगे श्रद्धालु
छोटी शिव मंदिर आने वाले श्रद्धालु सदर चौराहे से अंबेडकर तिराहे होकर मंदिर पहुंचते हैं। इसी तरह शिवम चौराहा से अंबेडकर तिराहा, शिवम चौराहा से स्टेशन मार्ग होकर मिल गेट, शिवम चौराहे से सिनेमा मार्ग नानक चौकी तक, त्रिलोक गिरी मंदिर से लक्ष्मण जती रेलवे क्रॉसिंग भूतनाथ मंदिर मोड़ तक, अंबेडकर तिराहे से चीनी मिल गेट के पास से मंदिर पहुंचते हैं।

इन रास्तों पर अब तक शुरू नहीं हुआ काम
प्रशासन ने कई रास्तों को दुरुस्त करने का काम शुरू कराया गया। इन रास्तों पर पैचवर्क का 70 से 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है, मगर शिवम चौराहे से स्टेशन होकर मिल गेट तक जाने वाली सड़क के गड्ढे अब तक भरे नहीं गए। शिवम चौराहे से त्रिलोकगिरि मंदिर होकर लक्ष्मणजती से रेलवे क्रॉसिंग तक जाने वाली सड़क भी गड्ढायुक्त है। इस सड़क पर भी अब तक काम शुरू नहीं हुआ, जबकि यह दोनों प्रमुख मार्ग हैं।


--------------------------------
रेलवे स्टेशन और त्रिलोक गिरि मंदिर मार्ग को छोड़कर शेष मार्गों का पैच वर्क लगभग पूरा हो गया है। जल निगम और पर्यटन विभाग द्वारा तोड़ी गई सड़कों को भी ठीक कराया जा रहा है। रेलवे के भी अधिकारियों से बात हो गई है। इस मार्ग को भी शीघ्र सही कर दिया जाएगा।
- विनोद कुमार गुप्ता, एसडीएम गोला

स्टेशन मार्ग पर गड्ढे और जलभराव  संवाद

स्टेशन मार्ग पर गड्ढे और जलभराव  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed