फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Services of two Anganwadi workers terminated

Lakhimpur Kheri News: दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समाप्त हुईं सेवाएं

Fri, 15 Nov 2024 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Services of two Anganwadi workers terminated
लखीमपुर खीरी। फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी पाने वालीं दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवाएं समाप्त कर दी गईं हैं। डीएम के अनुमोदन के बाद डीपीओ ने यह कार्रवाई की है। ईसानगर और निघासन में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद ने बताया कि निघासन के मोतीपुर में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता माधुरी देवी के जन्म प्रमाणपत्र में अंकों व शब्दों में लिखी जन्मतिथि अलग-अलग थी। सत्यापन के दौरान अंकों में लिखी हुई जन्मतिथि सही पाई गई थी। इस आधार पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की उम्र 62 वर्ष पूरी हो चुकी है। इस बात की जानकारी होने पर उन्हें नोटिस दिया गया, लेकिन वह नहीं आईं। लापरवाही देखते हुए उनकी सेवा समाप्त कर दी है।
विज्ञापन

उधर, ईसानगर के दिलावलपुर में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूनम देवी पत्नी जगदीश ने सीडीपीओ को प्रार्थनापत्र देकर समैसा प्रथम में समायोजन की मांग की थी। इस पर पूनम का समायोजन कर दिया गया था। इधर, समैसा के प्रधान ने शिकायत की कि पूनम देवी ने फर्जी निवास प्रमाणपत्र लगाकर समायोजन कराया है। विभाग ने तहसील से सत्यापन कराया तो वह समैसा गांव की रहने वाली नहीं पाईं। संतोषजनक जवाब न मिलने पर इनकी भी सेवा समाप्त कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed