फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Services of outsourcing and contract workers will end from the new financial year

आउट सोर्सिंग एवं ठेका कर्मियों की सेवाएं नए वित्तीय वर्ष से होंगी खत्म

Fri, 11 Mar 2022 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:55 AM IST
विज्ञापन
Services of outsourcing and contract workers will end from the new financial year
अधिशाषी अधिकारी ने तैयार की ऐसे कर्मचारियों की सूची
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी बोले, शासन से कम मिल रही ग्रांट, कहां से दें वेतन
लखीमपुर खीरी। नगर पालिका में सैकड़ों कर्मचारी ठेका एवं आउट सोर्स के माध्यम से काम कर रहे हैं। नए वित्तीय वर्ष यानी एक अप्रैल से इन सभी कर्मचारियों की सेवाएं खत्म हो जाएंगी। पालिका प्रशासन शासन से ग्रांट कम मिलने के कारण ऐसा करने जा रहा है। मजबूरी में अधिशाषी अधिकारी ने ऐसे कर्मचारियों की सूची बनानी शुरू कर दी है।
नगर पालिका में नियमित कर्मचारियों से ठेका एवं आउट सोर्स के माध्यम से सैकड़ों कर्मचारी काम कर अपना जीवनयापन कर रहे हैं। इसमें सफाई कर्मी, कंप्यूटर एवं पंप ऑपेरटर से लेकर टैक्स वसूली करने वाले शामिल हैं। इसमें सफाई कर्मचारियों की संख्या सबसे ज्यादा है। पिछले कई साल से नगर पालिका में काम कर घर परिवार का पेट पाल रहे इन कर्मचारियों को एक अप्रैल से बाहर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अधिशाषी अधिकारी ने इसकी सूची भी तैयार करानी शुरू कर दी है। जिम्मेदारों का कहना है कि पिछले कई माह से निरंतर ग्रांट कम मिल रही हैं। ऐसे में वेतन देने में कठिनाई आ रही है। वैसे भी पिछले कई माह से कम वेतन दिया जा रहा है। इसलिए कर्मचारियों की छंटनी करना मजबूरी बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेतन के लिए नगर पालिका को धनराशि की जरूरत- दो करोड़ 15 लाख
दिसंबर- 2021 का वेतन देने के लिए मिली धनराशि- एक करोड़ 30 लाख
जनवरी-2022 का वेतन देने के लिए मिली धनराशि- एक करोड़ 59 लाख
फरवरी -2022 का वेतन देने के लिए मिली धनराशि- एक करोड़ 40 लाख

पिछले कई माह से जरूरत के अनुसार शासन से ग्रांट नहीं मिल पा रही है। करीब 70 से 80 लाख रुपये हर माह कम मिल रहे हैं, जिससे मानदेय देने में दिक्क्त आ रही है। इसलिए कर्मचारियों की छंटनी करना आवश्यक है। फिलहाल संख्या अभी निर्धारित नहीं है, लेकिन एक अप्रैल से कई कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
- आरआर अंबेष, अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका लखीमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed