फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Senior politician former minister Banshidhar Raj passes away

वरिष्ठ राजनेता पूर्व मंत्री बंशीधर राज का निधन

Wed, 16 Feb 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Senior politician former minister Banshidhar Raj passes away
बंशीधर राज फाइल फोटो - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। जिले के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ व पूर्व मंत्री बंशीधर राज का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। वह लंबे अरसे से बीमार चल रहे थे। सोमवार सुबह करीब नौ बजे उन्होंने लखीमपुर के मोहल्ला वाजपेयी कॉलोनी स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव अल्लीपुर में हुआ। अंतिम संस्कार में सभी राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

बंशीधर राज ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत केन सोसायटी के चेयरमैन के रूप में की। इसके बाद वह मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र से तीन बार कांग्रेस के टिकट पर और एक बार सपा के टिकट पर चुनाव जीत कर विधायक रहे। वर्ष 2002 में वह सपा सरकार में परिवहन राज्यमंत्री भी रहे। इसके अलावा वह तीन बार में करीब 12 साल तक जिला पंचायत अध्यक्ष और 10 साल जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रहे। बंशीधर राज कांग्रेस शासनकाल में पांच साल तक उत्तर प्रदेश राज्य भंडारागार निगम के अध्यक्ष भी रहे। वह एक कुशल प्रशासक भी थे।
विज्ञापन

तेज नरायन त्रिवेदी थे राजनीतिक गुरु
बंशीधर राज ने राजनीति की कांग्रेस से शुरुआत की। जीवन का अधिकांश समय उन्होंने कांग्रेस में गुजारा। कई बार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पं. तेज नरायन त्रिवेदी और कमाल अहमद रिजवी उनके राजनीतिक गुुरु थे। 2001 में वह कांग्रेस छोड़ सपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद 2009 में वह फिर कांग्रेस में वापस आ गए। 2012 में वह कस्ता विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े, लेकिन हार गए। इसके बाद वह फिर सपा में चले गए। व्यक्तिगत रूप से सभी राजनीतिक दलों के नेता उनका बड़ा सम्मान करते थे। वह एक निर्विवाद व्यक्तित्व के धनी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक के निधन पर शोक की लहर
पसगवां। मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र के चार बार विधायक रहे बंशीधर राज के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। क्षेत्र में उनके जनता से पारिवारिक रिश्ते रहे। उनके निधन पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्याम बाबू गुप्ता, परमेश्वरदीन शुक्ल, अब्दुल करीम, संतोष शुक्ल, रामलोटन यादव, वकीउल्ला सिद्दीकी, सुरेश गुप्ता आदि ने शोक व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed