फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Self-help group women will help increase the voting percentage by knocking door-to-door

घर-घर दस्तक देकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने में सहयोग करेंगी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं

Sat, 29 Jan 2022 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Self-help group women will help increase the voting percentage by knocking door-to-door
बच्चों के साथ लोगों से मतदान करने की अपील करते डीएम महेंद्र बहादुर सिंह - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। खीरी जिले के विधानसभा चुनाव में स्वयं समूह की महिलाएं मतदान का प्रतिशत बढ़ाएंगी। अपने हुनर से जीवन का अंधेरा दूर करने में जुटीं 12182 स्वयं सहायता समूह से जुड़ी करीब एक लाख, 30 हजार महिलाएं अब मतदान के दिन जिले को प्रथम श्रेणी में पास कराने का जिम्मा भी संभालेंगी। आकर्षक उत्पाद तैयार करने वाले ये हुनरमंद हाथ घर-घर से वोटर (मतदाता) निकालकर बूथ तक लाएंगे और मतदान प्रतिशत बढ़ाने में योगदान करेंगे। इसके लिए डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने सभी स्वयं सहायता समूहो को पत्र भी भेजा है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाकर 90 फीसद पार करने का लक्ष्य रखा है। इसे हासिल करने के लिए कई स्तरीय कार्ययोजना भी बनाई गई है। इसमें स्वयं सहायता समूहों का सबसे अहम योगदान रहेगा। स्वयं सहायता समूहों को लगातार सक्रिय करने पर काम किया गया है। इन समूहों से जिले में बड़ी संख्या में महिलाएं जुड़ी हैं। आजीविका के लिए इन महिलाओं को शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़ा गया है। प्रशासन का मानना है कि हर बूथ पर मतदान बढ़ाने के लक्ष्य से पूरे जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने में सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

महिला समूह ने बनाई अलग पहचान
सक्रियता के चलते इन महिलाओं की गांव में अलग ही पहचान है। इसी बात का सकारात्मक प्रयोग करने की योजना जिला प्रशासन ने बनाई है। ये महिलाएं अपने गांव में घर-घर जाएंगी और मेरा मतदान, मेरा अधिकार, मेरा गौरव की तर्ज पर परिवार के सदस्यों को जागरूक करेंगी। उनका प्रयास होगा कि लोग घर से जरूर निकलें और बूथ पर आकर वोट दें। जिला निर्वाचन अधिकारी बताते हैं कि कम मतदान वाले बूथों को चिह्नित किया गया है। घर-घर जाकर महिलाएं उन कारणों की भी तलाश करेंगी, जिसके चलते लोग घरों से नहीं निकलते हैं। कोशिश है कि इस बार जिले में कम से कम 90 प्रतिशत पार मतदान जरूर हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान बढ़ाने को यह होंगे उपाय
डीएम का कहना है कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कई स्तरीय कार्ययोजना बनाई गई है। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं इस अभियान का प्रमुख अंग होंगी। कोरोना संक्रमण में काम करने वाली निगरानी समितियों के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आशा बहू भी इस अभियान से जुड़ी रहेंगी। बूथ लेवल आफिसर (बीएलओ) भी घर-घर जाकर वोट देने की अपील करेंगे। अच्छा काम करने वालों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। इस पूरे अभियान की निगरानी सीडीओ अनिल कुमार सिंह करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed