फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Seeking cooperation in vaccination by meeting with principals

प्रधानाचार्यों के साथ बैठक कर टीकाकरण में मांगा सहयोग

Thu, 20 Jan 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Seeking cooperation in vaccination by meeting with principals
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बुधवार शाम कलक्ट्रेट सभागार में प्रधानाचार्यों के बैठक कर विद्यार्थियों के टीकाकरण कराने में सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि 15 साल से अधिक उम्र का कोई विद्यार्थी टीकाकरण से वंचित न रहने पाए। वैक्सीन से छूटे विद्यार्थियों को चिह्नित कर वैक्सीनेशन कराएं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि छात्रों का शत प्रतिशत वैक्सीनेशन कराना हम सबकी जिम्मेदारी है। क्योंकि कोरोना महामारी से बचने का एक मात्र उपाय वैक्सीन है। उन्होंने वैक्सीन लगने के बाद गंभीर बीमारी और मौत होने का खतरा काफी कम हो जाता है। इसलिए सभी लोग टीकाकरण अवश्य कराएं। डीएम ने प्रधानाचार्यों को निर्देशित किय कि दो दिन में छात्रों का वैक्सीनेशन कराकर शनिवार तक शत प्रतिशत टीकाकरण का शपथ पत्र दें। डीएम ने कहा कि राजकीय एवं सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों को जनवरी माह का वेतन शत प्रतिशत टीकाकरण के बाद ही निकलेगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं एसीएमओ डॉ. आरपी दीक्षित ने नगर में जिला एवं महिला अस्पताल सहित शहरी नगरीय केंद्र नौरंगाबाद, निर्मल नगर, गोटियाबाग सहित सभी सीएचसी पर टीकाकरण हो रहा है। किसी प्रकार की दिक्कत होने पर हेल्पलाइन नंबर 7269039532,7269039540, 7269039586, 7269039587 पर संपर्क करें। बैठक में एडीएम संजय कुमार सिंह, डीआईओएस ओपी त्रिपाठी एवं प्रधानाचार्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed