फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   See also passed through these streets CM Honor

सीएम साहब इन सड़कों से भी गुजरकर देखिये

Sat, 18 Jun 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 18 Jun 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
See also passed through these streets CM Honor
सड़क - फोटो : अमर उजाला
अरबों खर्च होने पर भी जिंदगी खा रही हिचकोले 
विज्ञापन

जल्द ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चार अरब 73 करोड़ 18 लाख 85 हजार की लागत से तैयार 138 कार्यों का लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित करेंगे, जिसमें शहर की कुछ सड़कें भी शामिल हैैं। इनमें अधिकांश का पुनर्निर्माण कार्य पूरा कराया जा चुका है, फिर भी शहर की कई सड़के खस्ताहाल बनी हुईं हैं। 

निर्माणाधीन नौरंगाबाद-ऐरा रोड पर कई माह से सीसी रोड बनाई जा रही है, लेकिन अभी 50 फीसदी कार्य पूरा नहीं हुआ है। रास्ते पर पत्थर का रोडा पड़ा होने से बाइक सवारों का निकलना मुश्किल है। वहीं ठेकेदारों ने बैैैैरीकेडिंग कर रास्ता बंद कर रखा हैै। 
विज्ञापन


शाहपुरा कोठी चौराहे से कलक्ट्रेट गेट होकर गुजरने वाली सड़क गड्ढों की शक्ल अख्तियार कर रही है। कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैैं, जिनकी मरम्मत भी नहीं कराई जा रही हैै। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेला मैदान से इमली चौराहा तक निर्माणाधीन रोड पर कई महीनों से पत्थर की रोड़ी पड़ी हुई है, लेकिन सीसी रोड बनाने का कार्य बीच में ही थम गया हैै। इससे रोड की रोड़ी राहगीरों की राह में रोड़े अटका रही हैै। हादसों की आशंका बनी हुई हैै।


गुरुगोविंद सिंह चौराहे से बस स्टेशन रोड पर कई जगह गड्ढे बन चुके हैं। खास बात यह है कि इसी रोड पर नगर पालिका परिषद कार्यालय भी स्थित हैै। इसके बावजूद इसकी कोई सुधि नहीं ले रहा है। इसी मार्ग से कुछ दूरी पर मुख्यमंत्री सभा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed