फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Security will be tight in the counting

कड़ी सुरक्षा में होगी मतगणना

Sat, 12 Dec 2015 06:43 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 12 Dec 2015 06:43 PM IST
विज्ञापन
Security will be tight in the counting
रविवार को होने वाली मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई जाएगी। किसी भी गड़बड़ी की आशंका से बचने के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने मतगणना स्थल और आसपास के मार्गों पर बैरियर लगाए हैं। जबकि वाहनों की पार्किंग के लिए भी अलग स्थान को निर्धारित किया है।
विज्ञापन

सुरक्षा के लिहाज से मतगणना केंद्रों पर पीएसी भी तैनात की गई है।
लखीमपुर ब्लाक की मतगणना के लिए राजापुर मंडी में मतगणना केंद्र बनाया गया है। राजापुर चौराहे पर एक बैरियर लगाया लगाया गया है, जबकि इसी मार्ग पर डान बास्को कॉलेज के पास दूसरा बैरियर बनाया गया है। इन बैरियर पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगा, जो आने-जाने वालों पर निगरानी रखेगा। मतगणना केंद्र मंडी के मुख्य गेट पर सुरक्षा दस्ता मुस्तैद रहेगा, जो प्रत्याशियों के समर्थकों को बाहर ही रोकेगा। सीओ सिटी एमपी सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक निरीक्षक, 14 उपनिरीक्षक, 40 आरक्षी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा 98 होमगार्ड, 15 पीआरडी और डेढ़ सेक्शन पीएसी भी तैैनात रहेगी। वाहनों की पार्किंग के लिए आईटीआई ग्राउंड और डान बास्को कॉलेज के सामने स्थित युवराज पैलेस परिसर को आरक्षित किया गया है, जहां प्रत्याशी और उनके समर्थक वाहन खड़ा कर सकेंगे। सीओ ने बताया कि केवल पास वाले व्यक्तियों को ही मतगणना स्थल पर प्रवेश की इजाजत मिलेगी। जबकि प्रत्याशी या उनके एजेंट बूथवार मतगणना के समय बुलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेवागंज। एसडीएम सदर आलोक वर्मा ने बताया कि लखीमपुर-भीरा मार्ग को भारी वाहनों के आवागमन के लिए चालू रखा जाएगा। जबकि प्रत्याशी और उनके समर्थकों के वाहन मतगणना स्थल से सौ मीटर दूर ही रहेंगे। इसके लिए सौ-सौ मीटर की दूरी पर दो बैरियर लगाए गए हैं।

आठ किमी की परिधि में बंद रहेंगी शराब दुकानें
मतगणना की शुरुआत से समाप्ति तक आठ किमी की परिधि में शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी। आबकारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि इस संबंध में सभी दुकानदारों को सूचना दे दी गई है। मतगणना की समाप्ति से पूर्व यदि कोई शराब दुकान खुली पाई जाती है, तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।श्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed