फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Secretary of Shri Guru Singh Sabha attacked with revolver, tried to kill with sword

Lakhimpur Kheri News: श्रीगुरु सिंह सभा के सचिव पर रिवॉल्वर से हमला, तलवार से मारने की की कोशिश

Wed, 25 Dec 2024 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Secretary of Shri Guru Singh Sabha attacked with revolver, tried to kill with sword
पलिया गुरुद्वारा के बाहर धरने पर बैठे सिख समाज के लोग। संवाद
पलियाकलां। गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा पलिया के सचिव ने गुरुद्वारे की दुकान के विवाद को लेकर समाज के ही एक व्यक्ति पर लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायर करने, मिस होने पर तलवार से जान लेने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद गुरुद्वारे में बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग जुट गए। उन्होंने गुरुद्वारा के बाहर धरना देकर आरोपी को गिरफ्तार करने और असलहे का लाइसेंस निरस्त करने की मांग पुलिस-प्रशासन से की। पुलिस ने तहरीर व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी के खिलाफ जान से मारने का प्रयास करने समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा के सचिव कमलजीत सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा कमेटी की दुकान को समाज के एक व्यक्ति ने पगड़ी पर लिया था। उनका आरोप है कि पगड़ी की रकम वापस कर दी गई, बावजूद इसके आरोपी दुकान खाली नहीं कर रहे हैं। आरोप है कि मंगलवार की सुबह जब वह गुरुद्वारा आए तो दुकान को लेकर विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने लाइसेंसी रिवाॅल्वर निकाल लिया और उन पर फायर करने की कोशिश की, जो मिस हो गया। इस पर लोग आ गए, तब आरोपी अपनी जीप से तलवार निकालकर हमला करने का प्रयास करने लगा। मौके पर लोगों के एकत्र होने पर आरोपी वहां से भाग गया। इसके बाद गुस्साए गुरुद्वारा कमेटी के लोग धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना था कि मामले में आरोपी पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर उसको तत्काल पकड़ा जाए। साथ ही उसके रिवाॅल्वर का लाइसेंस निरस्त किया जाए। ऐसा न होने पर धरना जारी रखने के साथ जरूरत पड़ने पर आंदोलन व चक्का जाम की चेतावनी भी दी गई।
मौके पर पलिया के कोतवाल मनबोध तिवारी, मझगईं थाना प्रभारी दयाशंकर द्विवेदी, गौरीफंटा कोतवाल अवधेश कुमार यादव समेत अन्य पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस ने कमेटी के सदस्यों संग बैठे सिख समुदाय के लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांगों पर अड़े रहे।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। कोतवाल मनबोध तिवारी ने बताया कि कमेटी के सचिव कमलजीत सिंह की तहरीर पर आरोपी चरनजीत सिंह उर्फ पम्मी के खिलाफ जान से मारने का प्रयास करने समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


ये है विवाद
गुरुद्वारा मार्केट में गुरुद्वारा कमेटी द्वारा पगड़ी पर दुकानों का आवंटन किया जाता है। कमेटी के मुताबिक, जो दुकान आरोपी को आवंटित की गई है उसकी समयावधि गुजर चुकी है। स्टांप पर पगड़ी की रकम काफी पहले ही लौटाई जा चुकी है। बावजूद इसके दुकानदार अपना ताला नहीं हटा रहा था। अब कमेटी ने भी अपना ताला दुकान पर डाल दिया है, जिसको खुलवाने को लेकर विवाद चल रहा है।



मुकदमा तो हो गया दर्ज, लेकिन लाइसेंस भी हो निरस्त

गुरुद्वारा कमेटी के सचिव कमलजीत सिंह का कहना है कि आरोपी पर मुकदमा तो दर्ज हो गया है, लेकिन उसके रिवाॅल्वर का लाइसेंस भी निरस्त होना चाहिए। इसके लिए डीएम, एसपी समेत अन्य लोगों से वार्ता की गई है। अगर लाइसेंस निरस्त नहीं होता है तो उसके लिए भी आगे मांग की जाएगी। विवाद का फुटेज गुरुद्वारा के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। विवाद के बाद यह सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed