{"_id":"5d7935768ebc3e93ba1b1233","slug":"sdm-sweet-shop-action-lakhimpur-news-bly3758124106","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने मिठाई की दुकान पर मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने मिठाई की दुकान पर मारा छापा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलियाकलां। शहर के मठिया मंदिर के पास स्थित एक स्वीट हाउस पर एसडीएम ने छापा मारा। इस दौरान फूड इंस्पेक्टर ने पनीर का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा। खबर लगते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। इससे पहले चौकी के पास स्थित एक मिठाई की दुकान पर भी छापा मारा।
बुधवार की देर शाम एसडीएम पूजा यादव के साथ फूड इंस्पेक्टर विवेक कुमार शहर की मठिया मंदिर स्थित एक मिठाई की दुकान पर पहुंचे। यहां उन्होंने खाद्य सामग्री की जांच की। इसके बाद फूड इंस्पेक्टर ने पनीर का सैंपल लिया। छापामार कार्रवाई के दौरान कस्बे के मिठाई दुकानदारों में हड़कंप मच गया। काफी संख्या में दुकानदार शटर गिराकर इधर-उधर खिसक गए। एसडीएम ने कहा कि मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।